फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Showing himself as the owner of 106 hectares of land, he swindled an insurance amount of Rs 28 lakh

Gurugram News: 106 हेक्टेयर जमीन का मालिक दिखाकर 28 लाख की बीमा राशि हड़पे

Wed, 04 Jun 2025 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Showing himself as the owner of 106 hectares of land, he swindled an insurance amount of Rs 28 lakh
सीएम फ्लाइंग की जांच रिपोर्ट के आधार पर 5 लोगों पर केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। फर्जी तरीके से दो किसानों के नाम 106 हेक्टेयर जमीन दिखाकर करीब 28 लाख रुपये की बीमा राशि हड़पने का मामला सामने आया है। सीएम फ्लाइंग गुरुग्राम की शिकायत पर सदर थाना नूंह पुलिस ने पॉलिसी बनाने वाले समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार 2022-23 की रबी (गेंहू) की फसल के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों द्वारा किए गए आवेदनों का डाटा लिया गया। डाटा का अवलोकन करने पर पाया गया कि बीमा कंपनी बजाज द्वारा योजना के अंतर्गत बीमा राशि सेंट्रल कॉऑपरेटिव बैंक की विभिन्न शाखाओं तथा विभिन्न बैंकों को वितरण के लिए भेजी गई थी। जिसमें मेवली निवासी अरसीदा के खाते में 19 हेक्टेयर की बीमा राशि 5,32,302 रुपये डाली गई। जबकि योजना के डाटा में किसान का नाम रमजानो निवासी गांव सटकपुरी पाया गया। अरसीदा के दूसरे खाते में 36 हेक्टेयर की बीमा राशि 12,04,232.44 रुपये डाली गई, जबकि डाटा के मुताबिक किसान का नाम जाहिदा निवासी गांव सटकपुरी पाया। वहीं गांव बहादरी निवासी जाफिर के खाते में 32 हेक्टेयर की 10,18,802 रुपये की राशि डाली गई। इन दोनों किसानों को जांच के दौरान जमीन के कागज तथा बीमा पॉलिसी के कागज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, लेकिन किसी प्रकार के भी दस्तावेज ये उपलब्ध नहीं करवा पाए। जांच एजेंसी ने बताया कि सेंट्रल कॉऑपरेटिव बैंक मालब शाखा द्वारा इनके खातों में राशि डाली गई थी। जिसका पॉलिसी बनाने वाला मुबीन खान है। जिसने अपने कार्यकाल के दौरान अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अरसीदा को 54 हेक्टेयर जमीन तथा जाफिर को 52 हेक्टेयर जमीन का मालिक दिखाकर किसानों की फर्जी आईडी तैयार कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की करीब 28 लाख रुपये की राशि हड़पी है। इस जांच के आधार पर नूंह सदर थाना पुलिस ने अरसीदा, रमजानो निवासी सटकपुरी थाना पिनगवां, जाहिदा निवासी सटकपुरी थाना पिनगवां, जाफिर निवासी बहादरी तथा मुबीन खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नूंह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed