{"_id":"6572211742e7b3f6c902a795","slug":"shot-fired-for-paying-rs-5-for-a-bundle-of-beedis-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-20378-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बीड़ी का बंडल पांच रुपये महंगा देने पर चलाई थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बीड़ी का बंडल पांच रुपये महंगा देने पर चलाई थी गोली
विज्ञापन
आरोपियों ने कबूला जुर्म, पुलिस रिमांड पूरी होने पर भेजा जेल, अवैध हथियार बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गढ़ी हरसरु के पास पांच दिन पहले परचून की बंद दुकान के शटर पर गोली चलाने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर लेकर उनसे वारदात में इस्तेमाल तमंचा बरामद कर लिया है। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दुकानदार ने बीड़ी के बंडल के पांच रुपये ज्यादा ले लिए थे।
बता दें कि सेक्टर दस थाना क्षेत्र में गढ़ी हरसरु के न्यू कालोनी निवासी जगदेव ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी न्यू कालोनी में ही किराना की दुकान है। वह एक नवंबर की रात दुकान बंद कर घर चले गए। जब शनिवार सुबह दुकान खोलने आए तो पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें रात में गोली चलने की आवाज के बारे में बताया। जब उसने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की तो पता चला कि रात 11 बजे एक नकाबपोश युवक दुकान के बाहर आया और एक गोली शटर पर चलाई थी।
थोड़ी देर बाद वह एक अन्य युवक के साथ बाइक पर सवार होकर दोबारा आया। उसने एक बार और शटर पर फायर किया और फरार हो गए। दोनों ने नकाब बांध रखे थे। जगदेव ने बाइक चला रहे युवक की पहचान गढ़ी निवासी भगत और पीछे बैठे गोली चलाने वाले की पहचान सोनीपत निवासी मनोज के रूप में की। मनोज उनकी दुकान के सामने ऑटो स्टैंड से ऑटो चलाता है। मनोज ने ही दुकान की शटर पर फायरिंग की। थाना प्रभारी सेक्टर दस इंस्पेक्टर वेद के अनुसार आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया है।