फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shops built without maps in Sohna, notice issued

Gurugram News: सोहना में बगैर नक्शे बना डालीं दुकानें, नोटिस जारी

Fri, 02 May 2025 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Shops built without maps in Sohna, notice issued
सोहना। सोहना नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 2 के गांव धुनेला में अवैध दुकानें बनाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लोगों ने परिषद से बगैर नक्शा मंजूर किए ही दुकानों का निर्माण कर लिया है। उक्त मामले को लेकर परिषद के उप चेयरपर्सन ने परिषद अधिकारियों पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। परिषद ने अवैध निर्माणकर्ता को लिखित नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

सोहना-गुरुग्राम मार्ग पर स्थित नगर परिषद के वार्ड नंबर 2 के गांव धुनेला में एलिवेटेड मार्ग के साथ दो दुकानों का अवैध रूप से निर्माण किया गया है, जिसकी मंजूरी परिषद से नहीं ली गई है। बताया जाता है कि उक्त दुकानें अवैध एरिया में निर्मित की गई हैं। इनका नक्शा भी मंजूर नहीं कराया गया है। उक्त मामले को लेकर परिषद उप चेयरपर्सन रीना छाबड़ी ने बृहस्पतिवार को परिषद कार्यालय में पहुंचकर अधिकारियों की क्लास ली तथा उनको जमकर लताड़ लगाई। नगर परिषद ईओ सुमनलता बताती हैं कि अवैध निर्माणकर्ता को दो बार लिखित नोटिस दिए जा चुके हैं। निर्माण को रोक दिया था। अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed