फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shopkeepers started encroaching again in Sadar Bazar

सदर बाजार में फिर लगने लगा अतिक्रमण

Sun, 16 Aug 2020 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers started encroaching again in Sadar Bazar
गुरुग्राम। सदर बाजार में एक बार फिर से अतिक्रमण होना शुरू हो गया है। इस कारण बाजार में पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां वाहन जाम में फंसे रहते है। वहीं, दुकानदार कोरोना महामारी के नियमों का पालन भी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

सदर बाजार में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर नगर निगम की ओर से गत दिनों की सीलिंग कार्रवाई का कोई खौफ नहीं है। इस कारण ही दुकानदार बाजार में पहले की तरह ही अतिक्रमण लगने लगे हैं। बाजार में पैदल निकलने वाले राहगीरों को भी भारी परेशानी हो रही है। उधर, सदर बाजार में रविवार को लोग बिना सोशल डिस्टेसिंग के ही जगह-जगह हुजूम लगाकर सामान की खरीदारी करने में लगे रहे। बिना मास्क के भी लोग बाजार में घूमते नजर आए। दुकानदार भी सामाजिक दूरी दुकानों में नहीं रख रहे हैं। जबकि कोरोना की रोकथाम के लिए प्रशासन ने बाजार में सामाजिक दूरी, दुकानों में सैनिटाइजर, मुंह पर मास्क आदि लगाने के लिए नियम लागू किए गए हैं। सदर बाजार में खरीददारी करने वालों के साथ ही दुकानदार भी इन नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। यहां नियमों का पालन करवाने के लिए नगर निगम की टीमें नजर नहीं आई और पुलिस भी नदारद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed