फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shopkeepers raised funds to solve the waterlogging problem.

Gurugram News: दुकानदारों ने चंदा जुटाकर कराया जलभराव की समस्या का समाधान

Mon, 29 Sep 2025 11:19 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Mon, 29 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers raised funds to solve the waterlogging problem.
नालों की सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये सिर्फ कागजों पर खर्च करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। वर्षों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे जमालगढ़ रोड के स्थानीय दुकानदारों और निवासियों ने आखिरकार खुद ही पहल कर समस्या का समाधान किया। नालों की साफ सफाई ना होने के कारण लंबे समय से यहां हर समय सड़क पानी भर रहता था, जिससे दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा था। नालों की सफाई की समस्या को लेकर नगरपालिका प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नालों की सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च दिखाए गए, लेकिन सफाई का काम सिर्फ कागजों में ही सीमित रहा।

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद जब सड़क पर पानी जमा हो गया और कई दिन बीत जाने के बाद भी नगरपालिका ने कोई कदम नहीं उठाया, तो दुकानदारों ने चंदा एकत्रित कर स्वयं ही नालों की सफाई कराई। इस काम के बाद अब सड़क पर पानी भरने की समस्या अस्थायी रूप से खत्म हो गई है। स्थानीय लोगों द्वारा उठाए गए कदम से जमालगढ़ रोड पर जलभराव की समस्या अस्थायी रूप से दूर जरूर हुई है, लेकिन नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। दुकानदारों और निवासियों का कहना है कि जब तक प्रशासन ईमानदारी से काम नहीं करेगा, तब तक यह समस्या हमेशा बनी रहेगी। हालांकि नगर पालिका प्रशासन ने इसे अपनी उपलब्धि बताते हुए दावा किया है कि नालों की सफाई कर दी गई है और जल्द ही स्थायी समाधान निकाला जाएगा। वहीं स्थानीय निवासियों ने नगरपालिका पालिका द्वारा केवल कागजो में सफाई अभियान चलाया हुआ है। वास्तव में नालों की सफाई होती है तो शहर में जलभराव जैसी समस्या कभी नहीं होगी।
विज्ञापन


00
हर साल नगर पालिका सफाई का दावा करती है, लेकिन यहां सिर्फ कागजों में ही काम होता है। जब तक दुकानदारों ने खुद पैसे इकट्ठे कर नाला नहीं साफ कराया, तब तक कोई देखने नहीं आया। प्रशासन सिर्फ लीपापोती कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलताफ खान, स्थानीय निवासी

बारिश के बाद हमारी दुकान के सामने घुटनों तक पानी भर जाता था। ग्राहक आना बंद कर देते थे। इस वजह से हमारा धंधा पूरी तरह चौपट हो गया। कई बार नगरपालिका को शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

निसार खान, स्थानीय दुकानदार


00हमने सभी दुकानदारों से चंदा इकट्ठा कर हजारों रुपये जुटाए। उसी पैसों से नाले की सफाई करवाई। अब जाकर हमें थोड़ी राहत मिली है। अगर हमने खुद कदम न उठाया होता तो आज भी सड़क पर पानी भरा होता।

हमजा, स्थानीय निवासी

नगरपालिका सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए सफाई का नाटक करती है। वर्षों से यह समस्या बनी हुई है। अगर प्रशासन समय रहते काम करता तो हमें खुद पैसा इकट्ठा कर सफाई नहीं करानी पड़ती।”


साजिद ,स्थानीय निवासी

--------------------------

पिछले दिनों नालो की जेसीबी मशीन से नालों की ब्लॉकेज खोली गई थी जिसके कारण जलभराव की समस्या से लोगों को निजात मिली है। ये केवल अस्थाई समाधान है जिसे नगरपालिका ने अपने स्तर पर कराया है। आगे इसका स्थाई समाधान कराने के लिए कदम उठाए जाएगें।

साहिल धनखड़, सचिव नगर पालिका प्रशासन
फोटो: साजिद, हमजा, निसार खान, अलताफ खान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed