फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shopkeepers are not desisting from encroachment

Gurugram News: अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे दुकानदार

Tue, 16 Jan 2024 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers are not desisting from encroachment
नगर निगम की गाड़ी का सायरन बजते ही सामान को अंदर रख लेते हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की गाड़ी का सायरन बजते ही सदर बाजार में दुकानदार अपने सामान को तुरंत अंदर रख लेते हैं। निगम की गाड़ी बाजार से एक छोर से दूसरे छोर तक चक्कर लगाती है और वापस चली जाती है। इसके बाद दुकानदार फिर से दुकानों के आगे सामान रख लेते हैं। इसके साथ ही दुकानों के आगे रेहड़ी पटरी वाले भी अपना सामान रख लेते हैं। यह रोजाना की बात हो गई है। बाजार में चक्कर लगा रही गाड़ी को देखकर लगता है कि निगमकर्मी कार्रवाई करने की बजाय दुकानदारों को अलर्ट करने का कार्य कर रहे हैं।
सोमवार की दोपहर के समय सदर बाजार की सभी दुकानों के आगे सड़क पर दोनों तरफ सामान रखा हुआ था। निगम की गाड़ी का सायरन सुनते ही दुकानों के कारिंदों ने सामान समेटकर अंदर रख दिया। ऐसे में निगम की गाड़ी खुली सड़क पर फर्राटा भरते हुए चली गई। दुकानों के कारिंदे नगर निगम की गाड़ी में सवार निगमकर्मियों को सलाम ठोकते हुए दिखे। गाड़ी जाने के थोड़ी देर बाद ही दुकानदारों के कारिंदों ने दुकानों के 10 से 12 फीट आगे तक दोबारा सामान रख दिया। निगम टीम की इस कार्यप्रणाली से कैसे सदर बाजार क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त हो पाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम गुरुग्राम के अधिकारी कई बार सदर बाजार के दुकानदारों व एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मिलकर अतिक्रमण नहीं करने की नसीहत दे चुके हैं। लेकिन दुकानदार अपनी दुकानों के आगे सामान रखने या फिर रेहड़ी पटरी लगवाने से बाज नहीं आ रहे। कुछ समय पहले दुकानों के आगे सामान रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए काफी दुकानों को सील भी किया गया था और जुर्माना भी वसूला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन

सदर बाजार में अतिक्रमण कराने वाले दुकानदारों को कई बार समझाया जा चुका है। दुकानों के आगे अतिक्रमण करने वालों के चालान काटे जाएंगे और जुर्माना नहीं भरने वालों की दुकानों को सील किया जाएगा। निगमकर्मियों को भी अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएंगे। - डॉ. नरेश कुमार, संयुक्त आयुक्त जोन-2, नगर निगम गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article