फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sheetla Mata's new temple will be built within the stipulated time

गुरुग्राम: तय समय सीमा में बनेगा शीतला माता का नया मंदिर

Sat, 18 Feb 2023 06:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:10 PM IST
विज्ञापन
Sheetla Mata's new temple will be built within the stipulated time
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




गुरुग्राम। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने श्री माता शीतला का मंदिर का निर्माण पूरा होने की समय सीमा तय करने का निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिया है। मंदिर के निर्माणाधीन भवन को पहले 15 अक्तूबर 2023 में पूरा किया जाना तय था, मगर उसके गुंबद और परिसर का प्रारूप बदल जाने के कारण अब नए सिरे से उसके पूरा होने की समय सीमा तय की जाएगी।

स्थानीय निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में बृहस्पतिवार को देर शाम श्री माता शीतला देवी पूजा स्थल बोर्ड के सदस्यों व अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने निर्माणाधीन मंदिर कांप्लेक्स की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर के नए डिजाइन के प्रारूप को स्वीकृति दी जिसे पुराने नक्शे को संशोधित करके बनाया गया है। मंदिर कांप्लेक्स के नए डिजाइन का प्रारूप स्थानीय निकाय मंत्री के पिछली बैठक में रखा गया था।
विज्ञापन




बैठक में डॉ. गुप्ता ने निर्माणाधीन मंदिर कांप्लेक्स की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य पूरा करने की समय सीमा तय करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मंदिर कांप्लेक्स निर्माण के साथ-साथ पार्किंग स्थल का भी निर्माण कार्य करवाएं और संभव हो तो मल्टीलेवल पार्किंग का प्रावधान करवाने की दिशा में कार्य किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शीतला माता रोड पर पैदल चलने वाले भक्तों की आवाजाही अधिक होने के कारण यातायात संचालन में असुविधा होती है। इसके समाधान के लिए अधिकारी अंडरपास बनाने की संभावनाएं तलाशें। हालांकि जो श्रद्धालु पार्किंग से मंदिर प्रांगण की ओर जाते हैं, वे ऊपरगामी पुल का उपयोग करते हैं, लेकिन मुख्य सड़क को पार करने वाले श्रद्धालुओं और अन्य लोगों के लिए अंडरपास की संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। बरसाती पानी की निकासी की पूरी व्यवस्था यहां हो।



निकाय मंत्री ने कहा कि गुरुग्राम स्थित सुप्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में लगने वाले मेले में दूर-दराज से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इन श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने निगमायुक्त से कहा कि वे अधिकारियों तथा बोर्ड सदस्यों के साथ मौका निरीक्षण करें।


बैठक नगर निगम के आयुक्त पीसी मीणा, श्री माता शीतला देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कुमार, नगर निगम के चीफ इंजीनियर राधेश्याम शर्मा, कार्यकारी अभियंता विशाल गर्ग, श्री माता शीतला देवी पूजा स्थल बोर्ड के सदस्य यादराम बंसल, अजीत बेनीवाल, अरुण महेश्वरी, रघुवर दयाल भारद्वाज, पूजा खेत्रपाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed