फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shattered the glass with a slingshot in seconds, then committed theft from the vehicle

Gurugram News: चंद सेकंड में गुलेल से तोड़ा शीशा, फिर गाड़ी से की चोरी

Sun, 18 Oct 2026 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Shattered the glass with a slingshot in seconds, then committed theft from the vehicle
सत्या मॉल के पास की घटना, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुलेल की मदद से चंद सेकंड में गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी की वारदात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वारदात गाड़ी में लगे डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई लेकिन गुलेल चलाने वाला का चेहरा सही से नहीं रिकॉर्ड हो पाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सेक्टर-102 स्थित सत्या माॅल के पास खड़ी तीन-चार गाड़ियों के शीशे तोड़कर सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पीछे से एक अज्ञात युवक आया। उसने पीछे वाली साइड खिड़की का शीशे गुलेल की मदद से तोड़ा और फिर गाड़ी में रखा लैपटॉप बैग लेकर भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उस गाड़ी के अलावा तीन चार और गाड़ियां वहां मिलीं, जिनके शीशे इसी तरह तोड़े गए थे। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed