फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shashi Tharoor asked for votes for Raj Babbar in Lok Sabha elections

Gurugram News: शशि थरूर ने मांगे लोकसभा चुनाव में राज बब्बर के लिए वोट

Thu, 23 May 2024 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Shashi Tharoor asked for votes for Raj Babbar in Lok Sabha elections
शशि थरूर ने मांगे लोकसभा चुनाव में राज बब्बर के लिए वोट
विज्ञापन

- गलेरिया मार्किट और साइबर हब में डोर टू डोर अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर बुधवार को गुरुग्राम के गलेरिया मार्किट और साइबर हब में डोर टू डोर अभियान चलाकर लोगों से मिलकर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर के पक्ष में मतदान करने के लिए बात कहा। उनके साथ राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर, उनके दामाद अनूप सोनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज डावर और आम आदमी पार्टी से डाॅ. सारिका वर्मा सहित अन्य कांग्रेस व आप पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में लोगों काे विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ है, कोई समाधान नहीं हो रहा। नया एमपी आएगा तो गुरुग्राम में बदलाव आएगा। राज बब्बर को काफी अनुभव है और वे सांसद रहे हैं। वर्ष-2009 के चुनाव से उनके संपर्क में हूं और मैं उनको व्यक्तिगत तौर पर जानता हूं। देश में सत्ता का बदलाव होना हमारे व हमारे देश के लिए भविष्य के लिए अच्छा रहेगा। गुरुग्राम की जनता को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। साइबर सिटी में जलभराव की समस्या देश-विदेश में चर्चा में रहती है। वहीं लोगों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शशि थरूर ने कहा कि गुरुग्राम शहर बड़ा जरूर हुआ है, लेकिन जमीनी हकीकत देखने से यह नहीं कहेंगे गुरुग्राम विकसित हुआ है। 400 सीट पार सिर्फ चुनावी जुमला है। भाजपा 400 क्या 300 भी पार करने वाले नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed