फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Preparations for Janmashtami intensify in housing societies; tableaux and cultural programs to be the highlights.

Gurugram News: जन्माष्टमी के लिए सोसाइटियों में तैयारियां तेज, झांकियों और कार्यक्रमों की रहेगी धूम

Thu, 03 Sep 2026 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Janmashtami intensify in housing societies; tableaux and cultural programs to be the highlights.
लड्डू गोपाल के झूलन के साथ बच्चे भी राधा कृष्ण का रूप धरने की तैयारी में
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर की सोसाइटियों में जन्माष्टमी की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। बच्चों की डांस प्रस्तुतियां, दही हांडी, गीत संगीत की रुचि रखने वाले भजन और खास झांकियों की धूम रहेगी। कुछ सोसाइटियों मेंं अलग-अलग टावर में झांकियों की प्रतियोगिता भी होगी।
सेक्टर 102 स्थित इंपीरियल गार्डन में सोसाइटी की सांस्कृतिक टीम बच्चों को डांस और भजन के लिए रिहर्सल कराने में जुटी है। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष सुनील सरीन ने बताया कि काफी संख्या में छोटे बच्चे इसमें हिस्सा लेंगे। यहां 4 सितंबर को शाम 6 बजे दही हांडी का कार्यक्रम होगा। शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर शिव वाटिका स्थापना दिवस मनाया जाएगा। सेक्टर 92 स्थित राइजिंग होम्स सोसाइटी स्थित मंदिर में 4 सितंबर को शाम 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रवीण मलिक ने बताया कि मंदिर में जन्माष्टमी पर आइसक्रीम का भंडारा लगाया जाएगा। सेक्टर 86 स्थित डीएलएफ प्राइमस सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अचल राव ने बताया कि सोसाइटी 9 टावरों में झांकियां सजेगी और जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इनमें बेस्ट झांकी और कार्यक्रम के टावरों को पुरस्कृत किया जाएगा। सेक्टर 71 स्थित एस्टेयर गार्डन सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष जसवंत राव ने बताया कि सोसाइटी में जन्माष्टमी पर दही हांडी प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बृज की भजन मंडली भगवान कृष्ण के जीवन पर नृत्यनाटिका प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन





वृंदावन चंद्रोदय मंदिर का जन्माष्टमी कार्यक्रम आज
वृंदावन चंद्रोदय मंदिर का जन्माष्टमी महोत्सव दिल्ली बार्डर स्थित निकुंज के प्रिंसेस हॉल में बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। यहां गायकों ध्रुव शर्मा और स्वराश्री की भजन संध्या शाम 6.30 बजे से रात 10 बजे तक होगी। इसके बाद महा अभिषेक, आरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभातफेरी, भजन और यज्ञ कार्यक्रम आयोजित
आर्य समाज मंदिर सेक्टर 7 में जन्माष्टमी के कार्यक्रमाें के तहत बुधवार को प्रभातफेरी, भजन और यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किए गए। बृहस्पतिवार को सुबह 6 बजे 7 बजे के बीच प्रभात फेरी, सुबह 7 बजे से 9 बजे यज्ञ, भजन, प्रवचन और शाम 5 बजे से 7 बजे तक महिला सम्मेलन का कार्यक्रम होगा। महिला सम्मेलन की मुख्य अतिथि हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुषमा आर्य, वैदिक विदुषी मृदुला चुटानी, शिक्षाविद् चंद्रकांता आर्य समेत कई वैदिक विदुषी, शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed