{"_id":"6a986cde8e1b1ff8310087aa","slug":"iron-mesh-fencing-will-be-installed-along-the-master-roads-from-sector-1-to-57-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-99772-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-1 से 57 तक मास्टर सड़कों के साथ लगेगी लोहे की जाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-1 से 57 तक मास्टर सड़कों के साथ लगेगी लोहे की जाली
विज्ञापन
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की पौधों को नुकसान से बचाने और दोबारा कब्जे रोकने की कवायद
8.13 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में मास्टर सड़कों के किनारे राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) की जमीन को अतिक्रमण से बचाने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) अब लोहे की जाली लगाएगा। जीएमडीए की ओर से पहले से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में दोबारा कब्जा न हो और सड़क किनारे लगाए गए पौधों को भी नुकसान से बचाया जा सके, इसके लिए गैल्वेनाइज़्ड पाउडर कोटेड वेल्डेड मेश फेंस पैनल लगाए जाएंगे। दोनों कार्यों की कुल अनुमानित लागत करीब 8.13 करोड़ रुपये है।
इसके लिए जीएमडीए ने दो अलग-अलग कार्यों की योजना तैयार की है। सेक्टर-1 से 23 तक जीएमडीए के राइट ऑफ वे की सुरक्षा के लिए मेश फेंस पैनल लगाने और क्षतिग्रस्त फेंसिंग की मरम्मत के कार्य पर 4.13 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसी तरह सेक्टर-24 से 57 तक राइट ऑफ वे की सुरक्षा के लिए मेश फेंस पैनल लगाने और मरम्मत के कार्य पर करीब 4 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत निर्धारित की गई है। इस कार्य में सेक्टर-29 से 41 को शामिल नहीं किया गया है।
जीएमडीए ने कई स्थानों पर सड़क किनारे बने अवैध ढांचों, रैंप और अन्य कब्जों को हटाया है। अधिकारियों का मानना है कि केवल अतिक्रमण हटाना पर्याप्त नहीं है। खाली कराई गई जमीन पर दोबारा कब्जा होने से रोकने के लिए उसकी सुरक्षा भी जरूरी है। इसी को देखते हुए सड़क किनारे लोहे की जाली लगाने का निर्णय लिया गया है। फेंसिंग से राइट ऑफ वे की जमीन सुरक्षित रहेगी और सड़क किनारे हरित पट्टी में लगाए गए पौधों को भी वाहनों और लोगों से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा। जीएमडीए की यह व्यवस्था भविष्य में अतिक्रमण रोकने में भी मददगार साबित होगी। जीएमडीए की टीम सड़कों के किनारे से लगातार अवैध कब्जों को हटा रही है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि राइट ऑफ वे की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।