{"_id":"6a986c8dde931729bc07d350","slug":"unreserved-special-train-between-delhi-and-ringas-on-janmashtami-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-99753-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जन्माष्टमी पर दिल्ली-रींगस के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जन्माष्टमी पर दिल्ली-रींगस के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
3 से 6 सितंबर तक गुड़गांव स्टेशन और पटौदी रोड स्टेशन पर होगा ठहराव
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जन्माष्टमी पर यात्रियों की सुविधा व अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए रेलवे द्वारा दिल्ली-रींगस जंक्शन के मध्य अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर-04415/16 दिल्ली से रींगस जंक्शन के लिए 3, 4 व 5 सितंबर को और रींगस जंक्शन से दिल्ली के लिए 4, 5 व 6 सितंबर को चलेगी। गुड़गांव रेलवे स्टेशन और पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव होगा, जिससे गुरुग्राम के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन 04415 दिल्ली–रींगस जंक्शन अनारक्षित स्पेशल दिल्ली से 3 सितंबर की शाम 6.50 बजे रवाना होगी। देर शाम 7.50 बजे गुड़गांव रेलवे स्टेशन व 8.07 बजे पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर ठहराव करके रात 12.40 रींगस जंक्शन पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर-04416 रींगस जंक्शन से दिल्ली के लिए रात 2 बजे रवाना होकर सुबह 5.22 बजे पटौदी रोड रेलवे स्टेशन व 5.48 बजे गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर ठहराव करके सुबह 7 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
तीन ट्रिप में चलने वाली इस ट्रेन से दिल्ली, दिल्ली सराय, दिल्ली कैंट, गुड़गांव, पटौदी रोड, रेवाड़ी, नारनौल, नीमकाथाना के यात्री रीगस जंक्शन तक आवागमन कर सकेंगे। यह अनारक्षित स्पेशल होने की वजह से यात्रियों को आरक्षित सीट की आवश्यकता नहीं होगी। यात्रियों को सामान्य टिकट के आधार पर ट्रेन में यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।