फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Water connections and submersible seals of 18 dairies

Gurugram News: 18 डेयरियों के पानी के कनेक्शन और सबमर्सिबल सील

Thu, 03 Sep 2026 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Water connections and submersible seals of 18 dairies
गुरुग्राम। देवी लाल कॉलोनी में अवैध रूप से संचालित डेयरियों के खिलाफ नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 18 डेयरियों के पानी के कनेक्शन और सबमर्सिबल बोरवेल डिस्कनेक्ट कर सील कर दिए। इसके साथ ही पांच डेयरियों के चालान भी काटे गए। कार्रवाई नगर निगम की एसडीओ सुनील लाथर, जेई नवीन और एनफोर्समेंट टीम की मौजूदगी में की गई।
विज्ञापन

नगर निगम की कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध किया। इसके बावजूद निगम की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। वार्ड पार्षद नरेश कटारिया ने कहा कि वह नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया से इस मामले का स्थायी समाधान निकालने का आग्रह करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान निगम की टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया जाना उचित नहीं है। नगर निगम के अनुसार देवी लाल कॉलोनी में डेयरियों के 18 पानी के कनेक्शन और सबमर्सिबल बोरवेल को डिस्कनेक्ट कर सील किया गया है। इसके अलावा पांच डेयरियों के खिलाफ चालान जारी किए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed