फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shaheed Bhagat Singh Chowk will be beautified

Gurugram News: शहीद भगत सिंह चौक का होगा सौंदर्यीकरण

Sun, 03 Sep 2023 07:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
Shaheed Bhagat Singh Chowk will be beautified
दो करोड़ रुपये आएगी लागत, सोहना-तावडू विधायक ने किया शिलान्यास
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। शहीद भगत सिंह चौक के होने वाले सौंदर्यीकरण के काम को लेकर रविवार को सोहना विधायक ने भगत सिंह की मूर्ति को फुल माला पहनाकर काम का शिलान्यास किया। इसके साथ ही वहां पर पुलिया बनाने, शहर में प्रवेश द्वार, स्ट्रीट लाइट लगाने का काम किया जाएगा। सौंदर्यीकरण करने में करीब दो करोड़ रुपये की लागत आएगी।
चेयर पर्सन प्रतिनिधि लेख राज ने बताया कि शहरवासियों की लंबे समय से शहीद भगत सिंह चौक के सौंदर्यीकरण करने की मांग थी। चौक के सौंदर्यीकरण के साथ ही वहां पर लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए काम किया जाएगा। चौक पर बनी पुलिया में होने वाले जल भराव से भी राहत मिलेगी। इसके साथ ही पुरानी तहसील में बनने वाली मल्टीलेवल पार्किंग का भी जल्द शिलान्यास किया जाएगा। इससे मार्किट के साथ पार्किंग भी होने पर लोगों को काफी राहत मिलेगी। भगत सिंह चौक के नवीनीकरण के साथ ही शहर में तीन प्रवेश द्वार भी बनाए जाएंगे। चुंगी नंबर एक, बस स्टैंड और अग्रसेन पार्क के पास यह प्रवेश द्वार बनेंगे। स्वागत द्वार और चौक के सौंदर्यीकरण कुरुक्षेत्र के स्वागत द्वार जैसे होंगे। इसका डिजिटल नक्शा भी बनकर तैयार हो गया है। टेंडर भी हो चुका है। काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

क्रांतिकारियों को सम्मान देने का है प्रयास
एक्सइएन विक्की कुमार ने बताया कि शहरी निकाय विभाग की तरफ से शहीद भगत सिंह चौक का सौंदर्यीकरण करके देश के क्रांतिकारियों को सम्मान देने का प्रयास है। भगत सिंह चौक के साथ ही शहर के लिए अन्य विकास कार्य किए जाएंगे। भगत सिंह की मूर्ति करीब पांच फिट की होगी। यह सभी कार्य करीब दो महीने में पूरे कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed