फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   sexual harrasment with Ex vice president of company

कंपनी की पूर्व उपाध्यक्ष ने एमडी पर लगाया यौन शोषण का आरोप

Sat, 24 Aug 2019 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
sexual harrasment with Ex vice president of company
गुरुग्राम। कॉस्मेटिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी की पूर्व उपाध्यक्ष ने प्रबंध निदेशक पर 6 साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर सुशांत लोक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी फरार है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह ने बताया कि गोल्फ कोर्स रोड निवासी युवती ने बताया कि वह कॉस्मेटिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी में 1 जून 2012 से 31 जुलाई 2018 तक शिक्षा एवं विपणन विभाग में उपाध्यक्ष पद पर तैनात थी। इस दौरान कंपनी के प्रबंध निदेशक बिक्रम सपड़ा ने उसका अनेक बार यौन शोषण किया। आरोप लगाया कि कार्यालय में उनका और प्रबंध निदेशक का एक ही केबिन था। आरोपी ने इसका फायदा उठाते हुए कई बार छेडछाड़ की, लेकिन विरोध करने पर माफी मांग ली। कुछ समय बीतने के बाद आरोपी फिर अपनी हरकतों पर आ गया और उन पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने नौकरी जाने के डर से किसी को शिकायत नहीं की। नवंबर 2012 में वह और प्रबंध निदेशक मुंबई में एक मीटिंग के लिए गए थे। इस दौरान होटल का कमरा अलग-अलग बुक किया गया था, लेकिन देर रात आरोपी उन्हें परेशान करने के लिए कमरे का गेट खटखटाने लगा।
विज्ञापन

मी टू कैंपेन से मिली हिम्मत
पीड़िता ने बताया कि उनके घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। इस कारण नौकरी जाने का डर बना रहने के कारण वह आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत नहीं दे पाई। इसी बीच चले मी टू कैंपेन से उंचे ओहदे वालों पर हो रही कार्रवाई से उनमें हिम्मत आई। उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर अपना व्यवसाय स्थापित कर लिया और नौकरी छोड़ने के बाद प्रबंध निदेशक के खिलाफ शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed