फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sex racket running on WhatsApp exposed

Gurugram News: व्हाट्सएप पर चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

Fri, 28 Mar 2025 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Sex racket running on WhatsApp exposed
पुलिस ने एक युवक व दो युवतियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र में पुलिस ने व्हाट्सएप पर चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो काॅल गर्ल्स और एक ब्रोकर को गिरफ्तार किया है।
शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने योजना बनाकर एक पुलिसकर्मी को फर्जी ग्राहक बनाकर बीते बुधवार की रात दो युवतियों को डीएलएफ फेज-1 स्थित एक होटल में बुलवाया। पुलिसकर्मी के इशारे पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दोनों युवतियों और उन्हें लेकर आए एक ब्रोकर को पकड़ लिया।डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस को सूचना मिली कि गुरुग्राम में व्हाट्सएप के माध्यम से देह व्यापार किया जा रहा है। व्हाट्सएप पर लड़कियों को ऑन डिमांड महंगे रेट पर भेजा जा रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय सुशीला के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। हेड कांस्टेबल प्रेमप्रकाश को फर्जी ग्राहक बनाकर शिकायत में दिए गए नंबर पर व्हाट्सएप काॅल करके संपर्क किया गया। फोन नहीं उठने पर मैसेज से बात की गई और सर्विस के बारे में जानकारी लेने के बाद दो लड़कियों की डिमांड की गई। व्हाट्सएप पर बात करने वाले दोनों लड़कियों के लिए 20 हजार रुपये देने की बात कही।
विज्ञापन

ग्राहक बने हेड कांस्टेबल प्रेमप्रकाश को तीन हजार रुपये देकर तवीसा विला होटल के कमरा नंबर-101 में भेजा गया। लगभग 25 मिनट बाद होटल के कमरे में दो युवतियों के साथ एक युवक आया। युवक ने प्रेमप्रकाश से रुपये मांगे। रुपये देने के बाद हेड कांस्टेबल का इशारा मिलने पर पुलिस टीम ने होटल के कमरे से तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपी युवक की पहचान राजस्थान के कोटपूतली निवासी सत्यपाल के रूप में हुई है, जबकि दोनों युवतियों में से एक युवती पश्चिम बंगाल के कोलकाता और दूसरी त्रिपुरा की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस द्वारा आरोपी सत्यपाल से की गई पूछताछ में पता चला कि व्हाट्सएप पर राजा नाम का व्यक्ति देह व्यापार चला रहा है। लड़कियों को कुछ हिस्सा मिलता है, बाकी का हिस्सा राजा के पास जाता है। आरोपी ने बताया कि मांग आने पर वह लड़कियों को लाने और वापस ले जाने का काम करता है। जांच अधिकारी व डीएलएफ फेज-1 थाना के प्रभारी राजेश ने बताया कि लड़कियों को लाने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed