{"_id":"68ab6a28e0a3e6ad1a01a5ef","slug":"sewage-water-flowing-in-the-streets-of-saraswati-enclave-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-65454-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सरस्वती एन्क्लेव की गलियों में बह रहा सीवेज का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सरस्वती एन्क्लेव की गलियों में बह रहा सीवेज का पानी
विज्ञापन
विज्ञापन
कई बार कर चुके हैं शिकायत, फिर भी समस्या जस की तससंवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरस्वती एन्क्लेव की गलियों में सीवेज का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। लोगों ने बताया कि उपायुक्त के समाधान शिविर, सीएम विंडो, नगर निगम के शिकायत पोर्टल समेत तमाम अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन सीवेज की गंदगी की समस्या का हल नहीं हो पाया है। गंदगी के कारण बच्चों को स्कूल जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
पिछले छह महीने से इलाके की सीवेज लाइनें जाम हैं। सीवेज की गंदगी के बीच से होकर बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है। इलाके के दो मंदिर शिव शक्ति मंदिर और शनिदेव मंदिर जाने के लिए श्रद्धालुओं को गंदगी के बीच से होकर जाना पड़ता है। भगवान सिंह यादव, गौतम मैती, संजय कौशिक, सतपाल गुलिया, कैप्टन राजबीर यादव आदि ने बताया कि इलाके की स्थिति बहुत खराब है। यहां गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का अंदेशा है। अगर समस्या का हल शीघ्र नहीं निकाला गया तो निवासी सड़क पर प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन