{"_id":"6aa2a60a24801c0ba7081fb7","slug":"several-issues-including-womens-reservation-were-raised-in-the-youth-parliament-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-100631-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: युवा संसद में महिला आरक्षण समेत कई मुद्दे उठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: युवा संसद में महिला आरक्षण समेत कई मुद्दे उठे
विज्ञापन
सोहना, पटौदी और फर्रुखनगर के स्कूलों में आयोजित हुई खंड स्तरीय प्रतियोगिता
200 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गुरुग्राम की ओर से बृहस्पतिवार को गुरुग्राम, सोहना, पटौदी और फर्रुखनगर खंड में युवा संसद प्रतियोगिता-2026 आयोजित की गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हयातपुर, हरचंदपुर, खोड़ और जौनियावास में आयोजित प्रतियोगिता में नौवीं से 12वीं तक के करीब 200 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान महिला आरक्षण, महिला आरक्षण विधेयक, नेपाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों की समस्या, एक देश-एक चुनाव, ईरान-अमेरिका युद्ध में भारत की विदेश नीति, चुनाव में ईवीएम से जुड़ी शिकायतें, मेडिकल कॉलेजों में सीट बढ़ाने और देश में बढ़ते भ्रष्टाचार जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतंत्र, संसद की कार्यप्रणाली और देश के जरूरी मुद्दों की समझ बढ़ाना था।
इस दौरान जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं डाइट प्राचार्य सुमिता रांगी, डाइट के वरिष्ठ प्रवक्ता और डीआरयू विंग प्रभारी अरुण कुमार राघव, जिला कार्यक्रम नोडल राम किशन वत्स, डाइट के अनिल कुमार समेत संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।