फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Senior citizens protested at Vatika office and demanded community building

Gurugram News: वरिष्ठ नागरिकों ने वाटिका ऑफिस में प्रदर्शन कर मांगा सामुदायिक भवन

Thu, 11 Sep 2025 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
Senior citizens protested at Vatika office and demanded community building
बिल्डर के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर सोसाइटियों के लिए सुरक्षा की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-82, 83 और 84 में वाटिका ग्रुप की सोसाइटियों के वरिष्ठ नागरिकों ने बिल्डर के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। लोगों ने बैठक के लिए बिल्डर प्रबंधन को बुलाया, उनके खिलाफ नारे लगाए और अपनी मांगें शीघ्र पूरी करने की मांग रखीं।

सीनियर सिटिजन फेडरेशन फॉर न्यू गुरुग्राम के इस प्रदर्शन में लोग बिल्डर से सामुदायिक भवन और सुरक्षा की मांग कर रहे थे। संगठन के अध्यक्ष एसएल सिंगला ने बताया कि अकेले वाटिका इंडिया नेक्सट के इंडिपेंडेट फ्लोर्स में पांच हजार परिवार रहते हैं। सेक्टर-82, 83 और सेक्टर-84 के कुछ हिस्से में भी वाटिका की सोसाइटियां हैं। यहां सुरक्षा की स्थिति काफी लचर है। बुजुर्ग लोगों को इससे काफी परेशानी है। सामुदायिक भवन के अभाव में लोग यहां कोई कार्यक्रम नहीं कर पाते हैं। यहां बहुत सारे ऐसे बुजुर्ग भी रहते हैं, जिनके बच्चे बाहर रहते हैं, ऐसे में सुरक्षा के लिए ही उन्होंने सोसाइटी में रहना चुना है। संगठन की उपाध्यक्ष अनु यादव ने प्रदर्शन में महिलाओं की अगुआई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed