फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Selection of husband and wife in Para Asian Championship-2023

Gurugram News: पैरा एशियन चैंपियनशिप-2023 में पति-पत्नी का चयन

Tue, 10 Oct 2023 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Selection of husband and wife in Para Asian Championship-2023
लोन बॉल्स प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। चीन के हांगझाऊ में 22 से 30 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली पैरा एशियन चैंपियनशिप-2023 की लोन बॉल्स प्रतियोगिता में गुरुग्राम के दो खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पैरा बी-7 श्रेणी में धर्मेंद्र और बी-6 में अंजू बाला का चयन हुआ है। गुरुग्राम जिले के गांव लांगड़ा (पथरेड़ी) के निवासी ये दोनों खिलाड़ी पति-पत्नी हैं और राष्ट्रीय स्तर पर लोन बॉल्स प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। गुरुग्राम जिले में लोन बॉल्स खेल का मैदान व संसाधन नहीं होने के कारण दोनों खिलाड़ी दिल्ली जाकर अभ्यास करते हैं।
पैरा खिलाड़ी धर्मेंद्र ने बताया कि सरकार की ओर से दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में लोन बॉल्स का प्रशिक्षण शिविर लगाया हुआ है। वे सितंबर माह से यहां पर अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 15 अक्तूबर को शिविर संपन्न होगा और वे 17 अक्तूबर को चीन में आयोजित पैरा एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए रवाना होंगे। धर्मेंद्र ने बताया कि वर्ष-2022 में महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय लोन बॉल्स प्रतियोगिता के सिंगल इवेंट में स्वर्ण व मिक्स इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है। वहीं मार्च-2023 में महाराष्ट्र के सोलापुर में राष्ट्रीय स्तरीय लोन बॉल्स प्रतियोगिता के सिंगल इवेंट में स्वर्ण व मिक्स इवेंट में रजत पदक जीता है।
विज्ञापन


पैरा खिलाड़ी अंजू बाला ने बताया कि वर्ष-2022 में महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय लोन बॉल्स प्रतियोगिता के सिंगल इवेंट व मिक्स इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है। वहीं मार्च-2023 में महाराष्ट्र के सोलापुर में राष्ट्रीय स्तरीय लोन बॉल्स प्रतियोगिता के सिंगल इवेंट व मिक्स इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed