{"_id":"68d2d6df8a74addebc0c7f4d","slug":"security-of-mla-maman-khan-increased-on-input-from-security-agencies-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-106570-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट पर विधायक मामन खान की बढ़ाई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट पर विधायक मामन खान की बढ़ाई सुरक्षा
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा को लेकर चर्चाएं तेज, नूंह हिंसा के दौरान विवादों में तीन मुकदमे दर्ज हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान की सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अचानक सुरक्षा बढ़ने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सुरक्षा बढ़ाने जाने का प्रमुख कारण क्या है पुलिस के अधिकारी इसका खुलासा नहीं कर रहे हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि विधायक किसी आपराधिक गैंग के निशाने पर हो सकते हैं। यह सुरक्षा अभी उनके गुरुग्राम स्थित निवास पर बढ़ाई गई है और आवाजाही के दौरान भी सुरक्षा घेरा और मजबूत किया गया है।
विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने हाल ही में एक गैंगस्टर के गुर्गे को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने विधायक पर हमले की साजिश का दावा किया। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। तीन दिन पहले जब मामन खान नूंह जिले के अपने भादस गांव में थे, तब गुरुग्राम पुलिस की एक टीम वहां पहुंची और उन्हें सुरक्षा घेरे में गुरुग्राम लेकर गई। इस घटना के बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि सतर्कता बरतना फिलहाल सबसे जरूरी कदम है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके। विधायक जहां भी जाएंगे इससे पहले पुलिस के उच्च अधिकारियों को इस बारे में सूचित करेंगे।
बता दें कि, 31 जुलाई 2023 में नूंह में हुई हिंसा में मामन खान चर्चा में ही नहीं आए, बल्कि तीन मामले मामन के खिलाफ हैं। मोनू मानेसर को लेकर भी उन्होंने विवादित बयान विधानसभा में दिया था। विधानसभा चुनावों के दौरान भी उनके बिगड़े बोल सभी ने सुने।
विज्ञापन
मुझे किसी से कोई धमकी नहीं मिली है और न ही मुझे किसी से खतरा है। सुरक्षा एजेंसियों को कोई शक है तो उन्हें अपना काम करना चाहिए और हम पूरा सहयोग कर रहे हैं। हालांकि, यह कोई राजनीतिक षड्यंत्र भी हो सकता है। - मामन खान इंजीनियर, विधायक फिरोजपुर झिरका।
नूंह पुलिस ने विधायक मामन खान को नियमानुसार सुरक्षा दी हुई है। जो सुरक्षा बढ़ाई गई है वो गुरुग्राम पुलिस की तरफ से बढ़ाई गई है। क्या कारण है वो गुरुग्राम पुलिस बेहतर बताएगी। - कृष्ण कुमार, पीआरओ नूंह पुलिस।
विधायक मामन खान गुरुग्राम में भी रहते हैं और उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है। सुरक्षा के लिहाज से कुछ इनपुट होने के कारण ऐसा किया गया है। उनकी सुरक्षा में फिलहाल कितने जवान लगाए गए हैं यह नहीं बताया जा सकता। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता, गुरुग्राम।