फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Security arrangements will be strengthened in New Gurugram, Manesar and Bilaspur areas

Gurugram News: न्यू गुरुग्राम, मानेसर और बिलासपुर क्षेत्र की मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था

Sun, 15 Feb 2026 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Security arrangements will be strengthened in New Gurugram, Manesar and Bilaspur areas
2700 सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य में आई तेजी, कैमरों को जीएमडीए के कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) दूसरे फेज में न्यू गुरुग्राम, मानेसर, पटौदी और बिलासपुर क्षेत्र में करीब 2700 सीसीटीवी कैमरे लगवाने का कार्य तेजी से कर रहा है। सीसीटीवी कैमरे लगने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।
करीब 100 करोड़ से सीसीटीवी कैमरे, स्पीड कैमरे, ऑटोमेटिक नंबर-प्लेट रिकॉग्निशन कैमरे (एएनपीआर) और रेड लाइट वॉयलेशन डिटेक्शन कैमरे (आरएलवीडी) शामिल होंगे।पुलिस विभाग की जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की योजना है। पुलिस की मांग पर जीएमडीए दूसरे चरण में पटौदी, सोहना, मानेसर और न्यू गुरुग्राम क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई थी। छह माह पहले जीएमडीए ने सभी औपचारिकताओं को पूरा कर सीसीटीवी लगाने का काम एक एजेंसी को दे दिया था। हालांकि सर्दी में ग्रैप लागू होने से सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना ज्यादा नहीं बढ़ सकी। अब ठेकेदार ने कैमरे लगाने का काम तेज कर दिया है। नए कैमरों के लिए ऑप्टिकल फाइबर डाली जा रही है। जीएमडीए ने पहले फेज में शहर में 212 लोकेशन पर करीब 1200 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इसके लिए शहर में 50 किलोमीटर के दायरे में ऑप्टिकल फाइबर डाला गया है। कैमरों की मदद से कमांड सेंटर से शहर की निगरानी होती है।
विज्ञापन

जीएमडीए की प्रवक्ता नेहा शर्मा ने बताया कि 40 किमी में ऑप्टिकल फाइबर केबल डक्टिंग हो गई है। वहीं, 40 साइट्स का फाउंडेशन तैयार कर पोल भी लग गए हैं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम तेजी से चल रहा है। कैमरों को जीएमडीए के कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा। इससे जिले की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमडीए के अनुसार, नए 64 सेक्टरों की मुख्य सड़क पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। न्यू सेक्टरों में सड़क सुरक्षा की इलेक्ट्रॉनिक निगरानी और रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए प्राधिकरण विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर कैमरे लगवाएगा। मानेसर में भी सेक्टरों, निगम के गांवों और हाईवे समेत अन्य जगहों पर कैमरे लगेंगे। इसमें सीसीटीवी कैमरे, स्पीड कैमरे, ऑटोमेटिक नंबर-प्लेट रिकॉग्निशन (एएनपीआर) कैमरे और रेड लाइट वॉयलेशन डिटेक्शन (आरएलवीडी) कैमरे शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed