{"_id":"6a427e50f573ff6c130f1afc","slug":"sector-5-metro-station-to-become-an-interchange-hub-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-93008-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: इंटरचेंज हब बनेगा सेक्टर-5 मेट्रो स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: इंटरचेंज हब बनेगा सेक्टर-5 मेट्रो स्टेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोंडसी कॉरिडोर को ध्यान में रखकर तैयार होगा डिजाइन, लोगों को मिलेगी सुविधा
नंबर गेम- 28.5 किमी मेट्रो कॉरिडोर का किया जा रहा निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के तहत प्रस्तावित सेक्टर-5 मेट्रो स्टेशन को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर इंटरचेंज स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। स्टेशन की डिजाइन इस तरह तैयार की जा रही है कि भविष्य में प्रस्तावित भोंडसी मेट्रो कॉरिडोर के जुड़ने पर यात्रियों को लाइन बदलने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए एक मेट्रो लाइन को दूसरी के ऊपर बनाने व दोनों कॉरिडोर के प्लेटफॉर्म एक ही स्तर पर विकसित करने जैसे विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।
गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) की ओर से मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक 28.5 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक सिविल कार्य चल रहा है, जबकि दूसरे चरण में सेक्टर-9 से साइबर सिटी तक निर्माण के लिए जल्द टेंडर जारी किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार इस पूरे कॉरिडोर में सेक्टर-5 सबसे महत्वपूर्ण स्टेशन होगा। यह स्टेशन एक ओर गुड़गांव रेलवे स्टेशन से कनेक्ट होगा। वहीं, भविष्य में प्रस्तावित भोंडसी मेट्रो कॉरिडोर का भी प्रमुख इंटरचेंज बनेगा। इस कारण इसके डिजाइन को अंतिम रूप देने से पहले सभी तकनीकी विकल्पों का अध्ययन किया जा रहा है।
मेट्रो कॉरिडोर की डीपीआर तैयार की जा रही
हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचएमआरटीसी) नए मेट्रो कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर रहा है। गुड़गांव रेलवे स्टेशन से राजीव चौक होते हुए भोंडसी तक प्रस्तावित है। यह लाइन सदर बाजार, राजीव चौक, सुभाष चौक और वाटिका चौक से होकर गुजरेगी। हालांकि, सेक्टर-5 से सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड की ओर प्रस्तावित है। यह लाइन बस स्टैंड, सेक्टर-14, सिग्नेचर टावर और मिलेनियम सिटी सेंटर होते हुए आगे जुड़ेगी।