फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sector-48 e-bus depot will be ready by June

Gurugram News: जून तक तैयार होगा सेक्टर-48 ई-बस डिपो

Sat, 30 May 2026 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sector-48 e-bus depot will be ready by June
एक समय में 25 बसों की चार्जिंग की व्यवस्था होगी, सिविल कार्य लगभग पूरा करा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने सेक्टर-48 स्थित ई-बस डिपो का सिविल कार्य लगभग पूरा कर लिया है। जून तक डिपो से जुड़े अन्य कार्यों को भी पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया जारी है। डिपो में 100 बसों की पार्किंग की व्यवस्था होगी।
जीएमडीए की ओर से सेक्टर-48 में सिटी बस सेवा के लिए 7.5 एकड़ क्षेत्र में ई-बस डिपो विकसित किया जा रहा है। डिपो का सिविल कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जीएमडीए ने बिजली कनेक्शन के लिए बिजली निगम को आवेदन किया है। वहीं, डिपो में पेंटिंग और फर्नीचर से जुड़े कार्य भी कराए जा रहे हैं। ई-बस डिपो में 100 बसों की पार्किंग की सुविधा होगी। साथ ही, एक समय में 25 बसों की चार्जिंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी बनाया गया है। चालक और परिचालकों के लिए रेस्ट रूम की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। ई-बस डिपो बनने के बाद शहर की सिटी बस सेवा के संचालन में काफी सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बता दें कि साइबर सिटी में गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) द्वारा सिटी बस सेवा का संचालन किया जाता है। वर्तमान में जीएमसीबीएल की 150 बसें गुरुग्राम में संचालित हो रही हैं। जीएमडीए भविष्य में यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सिटी बसों का व्यापक और मजबूत नेटवर्क विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है। पीएम ई बस सेवा स्कीम के तहत 100 इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं, जिनमें से 50 बसें जून में मिलने की उम्मीद है। इसी को देखते हुए जीएमडीए ई-बसों के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने पर जोर दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेक्टर-48 ई-बस डिपो का निर्माण कार्य जून तक पूरा हो जाएगा। जीएमबीसीएल को अगले माह 50 ई-बसें मिलने वाली हैं। इससे ई-बसों के संचालन में सहायता मिलेगी।
-दीपेंद्र राज सिंह, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed