{"_id":"6085fce798c5ee79af1c5498","slug":"section-144-ordered-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में धारा 144 लागू : एकत्र नहीं हो पाएंगे चार से ज्यादा लोग, कोविड नियमों पर सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में धारा 144 लागू : एकत्र नहीं हो पाएंगे चार से ज्यादा लोग, कोविड नियमों पर सख्ती
Mon, 26 Apr 2021 05:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 26 Apr 2021 05:06 AM IST
सार
- शाम छह बजे के बाद दुकानों को बंद करने के नियम का भी होगा सख्ती से पालन होगा
- प्राइवेट कार्यालयों में शाम छह से सुबह नौ बजे तक वर्क फ्रॉम होम लागू
विज्ञापन
धारा 144
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए जिलाधीश व उपायुक्त ने जिले में धारा 144 लगा दी है। अब चार से ज्यादा लोगों के एक जगह एकत्रित होने पर पाबंदी रहेगी। दुकानों, बाजारों को छह बजे के बाद बंद कराने के नियम का भी सख्ती से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने 16 अप्रैल को जारी अपने आदेश को संशोधित करते हुए अब जिले में धारा 144 लगा दी है। इसे रविवार शाम से ही तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। चार लोगों से ज्यादा की संख्या में लोगों के एकत्रित होने पर अब कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, सरकारी ड्यूटी पर कार्यरत कर्मचारियों, आवश्यक सेवाओं व वस्तुओं की पूर्ति करने वाले कारखानों, संस्थानों में कार्यरत कर्मियों व पुलिस कर्मियों को इसमें छूट दी जाएगी। निजी कॉर्पोरेट कार्यालयों को शाम छह बजे के बाद सुबह नौ बजे तक घर से ही संचालित करने के आदेश तीन मई तक के लिए दिए गए हैं।
विज्ञापन
समारोहों के लिए लेनी होगी अनुमति:
कंटेनमेंट जोन के बाहर ही सभाओं, शादी समारोह आदि को कोविड नियमों के पालन के साथ अनुमति दी जाएगी। वहीं, खेल के स्थानों, इंडोर हॉल आदि में क्षमता के 50 फीसदी लोगों या अधिकतम 30 लोगों को ही अनुमति रहेगी। अंतिम संस्कार व अंत्येष्टि संस्कार के लिए 20 लोगों की अनुमित रहेगी। इन सब के लिए जिला मजिस्ट्रेट से अनुमति लेनी होगी। केवल दिन के समय ही शादी या अन्य समारोह आयोजित करने की सलाह भी दी गई है।
कोविड के हालातों पर ऑनलाइन बैठक
गुरुग्राम। कोविड-19 महामारी के इस भयावह दौर में जागरूक नागरिक होने के नाते अपनी भूमिका को लेकर राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-9 की एनएसएस और वाईआरसी इकाइयों से जुड़े स्वयंसेवकों की ऑनलाइन बैठक बुलाई गई। इस बैठक में सभी को कोविड उपर्युक्त व्यवहार, मास्क, सैनिटाइजर और हस्त प्रक्षालन के अभ्यास पर बल देने का आह्वान किया गया। उपर्युक्त आहार, बुजुर्गों का ध्यान, स्वजनों से परस्पर संवाद आदि विषयों की गंभीरता को समझा कर स्वयंसेवकों को करुणा और सहानुभूति के भावों के प्रकटीकरण के लिए प्रेरित किया गया।