फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Scorpio parked outside the house stolen

Gurugram News: घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो चोरी

Sun, 05 Oct 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Scorpio parked outside the house stolen
स्टार्ट नहीं हुई तो थार गाड़ी से खींच ले गए चोर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह गली में घर के बाहर खड़ी काले रंग की स्कॉर्पियो चोरी कर ली गई। गाड़ी के मालिक ने सुबह उठकर देखा तो घर के बाहर गाड़ी नहीं मिली। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो पता चला कि रात के समय कुछ लोग गाड़ी को थार के पीछे बांधकर खींच ले गए।

गाड़ी के मालिक मोहित जतराणा ने शिवाजी नगर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मालिक ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो पता चला कि एक युवक गाड़ी को खोलने का प्रयास कर रहा है। स्कॉर्पियो गाड़ी को खोलने में युवक कामयाब हो जाता है लेकिन वह गाड़ी को स्टार्ट नहीं कर पाता। स्कॉर्पियो गाड़ी के स्टार्ट नहीं होने पर अपने साथी को कॉल करके बुलाया। उसका साथी सफेद रंग की थार गाड़ी लेकर आता है। इसके बाद युवक स्कॉर्पियो को टोचन बेल्ट से थार गाड़ी के पीछे बांधकर खींचकर ले जाते हैं। जांच अधिकारी सलीम ने बताया कि घटनास्थल सहित अन्य सड़कों पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed