फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Scooty rider collided with car back in road rage

रोडरेज में कार बैक कर स्कूटी सवार को मारी टक्कर

Wed, 18 Aug 2021 06:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
Scooty rider collided with car back in road rage
गुरुग्राम। रेलवे रोड न्यू कॉलोनी मोड़ के पास कार सवार आरोपी ने तेजी से बैक करते समय स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार पिता-बेटे गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने आरोपी को रुकवाना चाहा तो उसने फिर तेजी से कार बैक कर टक्कर मारने की कोशिश की। जब वह लोगों से घिरता दिखा तो फोन कर अपने 10-12 साथियों को बुला लिया और घायल पिता-बेटे के साथ मारपीट की। युवक की शिकायत पर सिटी थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह शिकायत ज्योति पार्क कॉलोनी निवासी पुनीत ने दी है। सोमवार रात करीब 8 बजे वह अपने पिता नवीन कुमार के साथ स्कूटी से दौलताबाद से घर जा रहा था। स्कूटी उसके पिता चला रहे थे। न्यू कॉलोनी मोड़ पर राजमहल होटल के सामने पहुंचे तो सफेद रंग की चालक ने अचानक तेजी से कार बैक की और स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी समेत पिता-बेटे गिर गए। युवक को दाएं पैर व आंख पर चोट आई जबकि उसके पिता को पैर व सिर में चोट लगी।
विज्ञापन

राहगीरों ने व्यक्ति को उठाया और कुछ लोगों ने आरोपित कार चालक को पकड़ने की कोशिश की। जिस पर उसने फिर तेजी से कार को भगाना चाहा। कार का पीछा किया गया तो आरोपित ने फिर से बैक कर टक्कर मारी। आरोपित ने 3 बार पिता-बेटे को टक्कर मारी और फिर कॉल कर अपने 10-12 साथियों को बुला लिया। सभी ने मिलकर पिता-बेटे के साथ मारपीट की। घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। मंगलवार को अस्पताल से सूचना सिटी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम सिविल अस्पताल पहुंची तो बताया गया कि व्यक्ति को दिल्ली सफदरजंग रेफर किया गया है। तब युवक के बयान लेकर मंगलवार शाम को सिटी थाना में एफआईआर दर्ज की गई। रोडरेज के दौरान मारपीट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed