{"_id":"6ac29eb52a2d5e1080000904","slug":"scooter-loses-control-and-falls-rider-dies-after-being-hit-by-a-truck-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-103186-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अनियंत्रित होकर गिरी स्कूटी, ट्रक की चपेट में आने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अनियंत्रित होकर गिरी स्कूटी, ट्रक की चपेट में आने से चालक की मौत
विज्ञापन
ओला-उबर में स्कूटी चलाता था, मकान मालिक को नजफगढ़ जा रहा था छोड़ने
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बजघेड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर बाद अनियंत्रित होकर गिरी स्कूटी का चालक पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल युवक की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अंबेडकर नगर (उत्तर प्रदेश) के उदराणा गांव निवासी अनुराग (26) के रूप में हुई है। वह युवक ओला-उबर में स्कूटी चलाता था और मकान मालिक को नजफगढ़ में छोड़ने के लिए जा रहा था। वहीं चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गया। मकान मालिक ध्रुव जून की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ बजघेड़ा थाने में सड़क हादसे में मौत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
अनुराग सेक्टर-6 स्थित दयानंद कॉलोनी में किराये पर रहता था और ओला-उबर में स्कूटी चलाता था। मकान मालिक ध्रुव जून ने पुलिस को बताया कि 3 अक्तूबर को दोपहर करीब 2 बजे अनुराग स्कूटी से उनको नजफगढ़ छोड़ने जा रहा था। दोपहर बाद करीब 2.50 बजे जब स्कूटी बजघेड़ा गांव के पास माता चौक पर पहुंची तो साइड से जा रहे ऑटो को बचाते समय अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। ध्रुव जून सड़क पर एक साइड गिरा व अनुसार दूसरी साइड जाकर गिरा। इसी दौरान अनुराग पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। घायल अनुराग को उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को मौके से कब्जे में लिया है।
वर्जन
रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। ट्रक के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार करके मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विनोद कुमार, जांच अधिकारी, बजघेड़ा थाना