फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Schools set for improvement; inspections to begin on June 20.

Gurugram News: स्कूलों की सुधरेगी सूरत, 20 जून से जांच शुरू

Sun, 14 Jun 2026 05:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
Schools set for improvement; inspections to begin on June 20.
खामियां मिलने पर स्कूल मुखिया के खिलाफ होगा कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों में साफ सफाई और मूलभूत सुविधाओं को लेकर शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। विभाग ने सभी स्कूलों को 20 जून तक शौचालयों और पेयजल टंकियों की सफाई व जरूरी मरम्मत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद स्कूलों का विशेष निरीक्षण कराया जाएगा। वहीं, जांच में खामियां मिलने पर स्कूल मुखिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विभाग की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि प्रत्येक स्कूल मुखिया उपलब्ध फंड का उपयोग करते हुए स्कूल परिसर को व्यवस्थित रखें। शौचालयों की नियमित सफाई, पेयजल टंकियों की स्वच्छता और खराब पड़ी सुविधाओं की मरम्मत को प्राथमिकता देने के लिए कहा गया है। विभाग का मानना है कि विद्यार्थियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना स्कूल प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 20 जून के बाद गठित विशेष टीमें स्कूलों का निरीक्षण करेंगी। निरीक्षण के दौरान शौचालयों की स्थिति, पेयजल व्यवस्था, परिसर की स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जांच की जाएगी। यदि किसी स्कूल में गंदगी या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित स्कूल मुखिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। विभाग चाहता है कि स्कूल खुलने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त हों, ताकि विद्यार्थियों को सुविधाजनक वातावरण मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed