फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Schools in the district are at the top in uploading data on the sports portal.

Gurugram News: स्पोर्ट्स पोर्टल पर डाटा अपलोड करने में जिले के स्कूल अव्वल

Wed, 15 Jul 2026 04:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
Schools in the district are at the top in uploading data on the sports portal.
खिलाड़ियों का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज, अब प्रतियोगिताओं की राह हुई आसान
विज्ञापन

नंबर गेम- 20 जुलाई तक किया जा सकेगा संशोधन
130 स्कूलों ने समय पर भेजा डेटा




संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। शिक्षा विभाग के स्पोर्ट्स पोर्टल पर डाटा अपलोड करने के मामले में जिले के स्कूलों ने शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है। जिले के सभी 130 सरकारी स्कूलों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना डाटा पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह उपलब्धि आगामी ब्लॉक और जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के सुचारु आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


शिक्षा विभाग द्वारा सभी स्कूलों को खिलाड़ियों का पंजीकरण, खेल गतिविधियों, आयु वर्ग और अन्य आवश्यक जानकारियां स्पोर्ट्स पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। जिले के सभी स्कूलों ने समय पर इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया, जिससे जिले का प्रदर्शन प्रदेश में बेहतर माना जा रहा है।
विज्ञापन




अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल पर अपलोड किए गए आंकड़ों के आधार पर ही आगामी स्कूल खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियां और खिलाड़ियों की पात्रता सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही विभाग ने स्कूलों को राहत देते हुए कहा है कि यदि किसी स्कूल के डाटा में किसी प्रकार की त्रुटि रह गई है तो उसमें 20 जुलाई तक संशोधन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------


जिले के सभी 130 स्कूलों ने समय पर डाटा अपलोड कर उत्कृष्ट कार्य किया है। जिन स्कूलों को किसी जानकारी में संशोधन की आवश्यकता है, उन्हें 20 जुलाई तक का समय दिया गया है। सभी स्कूल निर्धारित समय के भीतर आवश्यक सुधार कर लें ताकि प्रतियोगिताओं के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। -जगदीश अहलावत, एईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed