{"_id":"68a220a31b4bf62a86093ba7","slug":"scholership-gurgaon-news-c-24-1-gr11004-117096-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ:::: डॉ. आंबेडकर छात्रवृत्ति योजना में विद्यार्थियों को मिलेंगे 8 से 12 हज़ार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ:::: डॉ. आंबेडकर छात्रवृत्ति योजना में विद्यार्थियों को मिलेंगे 8 से 12 हज़ार रुपये
विज्ञापन
- पोर्टल ओपन, सरकारी व मान्यता प्राप्त संस्थानों के छात्र कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत उत्कृष्ट छात्रों को छात्रवृत्ति राशि के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। इस योजना के तहत वही छात्र पात्र होंगे जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय चार लाख रुपये से कम हो। छात्र नज़दीकी सीएससी या सरल केंद्र से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
छात्रवृत्ति मैट्रिक, बारहवीं तथा स्नातक कक्षाओं में सभी संकायों की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर दी जाएगी। सभी सरकारी, गैर-सरकारी, मान्यता प्राप्त स्कूलों, कॉलेजों, संस्थाओं एवं विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।
इतनी मिलेगी छात्रवृत्ति राशि
11वीं और सभी डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्सों के प्रथम वर्ष के छात्रों को 8 हज़ार रुपये मिलेंगे। 12वीं कक्षा के उत्कृष्ट छात्रों को स्नातक प्रथम वर्ष में:,कला व वाणिज्य, विज्ञान तथा सभी डिप्लोमा/सर्टिफिकेट कोर्सों के लिए 8 हज़ार रुपये प्रतिवर्ष। इंजीनियरिंग व अन्य तकनीकी/व्यावसायिक कोर्सों के लिए 9 हज़ार रुपये प्रतिवर्ष। मेडिकल व अन्य संबंधित कोर्सों के लिए 10 हज़ार रुपये प्रतिवर्ष। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने पात्र छात्रों से अपील की है कि वे समय पर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं।