फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Satguru Nanak appeared and the fog disappeared and the world became clear.

Gurugram News: सतिगुरु नानकु प्रगटिआ मिटी धुंधु जगि चानणु होआ

Wed, 05 Nov 2025 08:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
Satguru Nanak appeared and the fog disappeared and the world became clear.
प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में शबद कीर्तन, अखंड पाठ और लंगर का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सतिगुरु नानकु प्रगटिआ मिटी धुंधु जगि चानणु होआ, सतिगुरु नानकु प्रगटिआ .... जिउ करि सूरजु निकलिआ तारे छिपे अंधेरु पलोआ..। सिख धर्म के पहले और संस्थापक गुरु नानकदेव के प्रकाश पर्व पर रागियों ने इन्हीं शबद को गाकर उनकी महिमा बताई। सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा और साउथ सिटी स्थित गुरुद्वारा साध संगत में गुरु नानक के भजन गाते हुए कीर्तन भाई सुखविंदर सिंह ने इन पंक्तियों का अर्थ बताते हुए कहा कि जब सतगुरु नानक प्रकट हुए, तो चारों ओर से धुंध (अज्ञानता) मिट गई और जग में प्रकाश (ज्ञान) फैल गया जिस तरह सूरज के उगने से तारे छुप जाते हैं, जगत में गुरु नानक के आने से अज्ञान का अंधेरा मिट गया।
बुधवार को शहर के गुरुद्वारों में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा, सेक्टर 46, न्यू कॉलोनी, अर्जुन नगर, डीएलएफ, पालम विहार, सेक्टर 39 आदि गुरुद्वारों में अखंड पाठ शबद कीर्तन और लंगर आयोजित किया गया। सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारे के प्रधान शेर दिल सिंह सिद्धू ने आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई। इस गुरुद्वारे में कार्यक्रम की शुरुआत अखंड पाठ से हुई। हजुरी रागी जत्था, अलवर से आए कीर्तन भाई अमरजीत सिंह, अमृतसर दरबार साहिब से आए हजुरी रागी गगनदीप सिंह, अमरजीत सिंह,मुंबई से आए सुखविंदर सिंह, बलवंत सिंह दरवेश,गुरसेवक सिंह ने भजन गाए। इन रागियों ने सेक्टर 39 और सेक्टर 46 के गुरुद्वारों में शबद कीर्तन में हिस्सा लिया। साउथ सिटी वन गुरुद्वारे के प्रतिनिधि मानकजीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा साध संगत में काफी संख्या में लोगों ने लंगर में हिस्सा लिया। गुरुद्वारे के लंगर में पर्यावरण के लिए नुकसान दायक किसी भी चीज का प्रयोग नहीं किया गया।
विज्ञापन

----
पटौदी। गुरुद्वारा सिंह सभा पटौदी के तत्वाधान में गुरु नानक देव का जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र में तीन नवंबर से चल रहे अखंड साहिब पाठ की समाप्ति के उपरांत शबद कीर्तन के बाद लोगों ने लंगर ग्रहण किया। इस मौके पर ग्रंथी सरदार सुखचैन सिंह, सभा के प्रधान सरदार गुरजीत सिंह, सचिव सरदार हरजीत सिंह ठक्कर, गोबिंद खुराना, निक्कू, राजू व बंटी सहित काफी श्रद्वालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed