{"_id":"652d751eb41672308e0e254c","slug":"sarpanchs-son-assaulted-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-16535-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सरपंच के बेटे के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सरपंच के बेटे के साथ मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। ब्लॉक के गांव हसनपुर के सरपंच बिजेन्द्र सिंह ने पूर्व सरपंच विरेन्द्र सिंह व कई अन्य लोगों द्वारा गली के निर्माण कार्य को रोकने व मारपीट करने को लेकर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को शिकायत दी है।
शिकायत में सरपंच बिजेन्द्र ने बताया कि 15वें वित्त आयोग की राशि से महेन्द्र के घर से दयाचंद के घर तक गली व नाली का निर्माण कार्य ई टेंडर के माध्यम से 4.52 लाख रुपये की राशि से करवाया जा रहा है। बीते रविवार को पूर्व सरपंच विरेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र, ललित, पवन, विपिन व मनीष ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया। साथ ही निर्माण स्थल पर काम में बाधा न डालने की कहने पर सरपंच बिजेन्द्र के बेटे रोहित के साथ मारपीट की गई। वहीं एजेंसी द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। इस पर बीडीपीओ कार्यालय में शिकायत देकर इस संबंध में पूर्व सरपंच समेत सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। ब्यूरो