Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sarpanch Association met the District Deputy Commissioner

Gurugram News: सरपंच एसोसिएशन ने जिला उपायुक्त से की मुलाकात

Wed, 08 Oct 2025 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch Association met the District Deputy Commissioner
फर्रुखनगर। खंड फर्रुखनगर की सरपंच एसोसिएशन की अध्यक्षा बिल्लो रानी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामबीर सिंह ने बुधवार को जिला उपायुक्त अजय कुमार से शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान बिल्लो रानी ने फर्रुखनगर क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में अधूरे पड़े विकास कार्यों और नई योजनाओं के लिए आवश्यक फंड की मांग रखी। उन्होंने कहा कि पंचायतें जमीनी स्तर पर विकास की पहली इकाई हैं इसलिए समय पर फंड जारी होना बेहद जरूरी है ताकि योजनाओं में किसी प्रकार की देरी न हो। इस अवसर पर उपायुक्त अजय कुमार ने सभी सरपंचों को भरोसा दिलाया है कि जिला प्रशासन विकास के हर कार्य में पंचायतों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामबीर सिंह ने कहा कि प्रशासन और पंचायतों के बीच संवाद की यह प्रक्रिया गांवों की प्रगति के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने जिला प्रशासन को सरपंचों की ओर से निरंतर सहयोग का भरोसा दिलाया है। बैठक के दौरान एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed