फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sarpanch absconding for four years arrested in Rs 1.85 crore scam

Faridabad News: एक करोड़ 85 लाख के घोटाले में चार साल से फरार सरपंच गिरफ्तार

Sat, 14 Jun 2025 12:49 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 14 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch absconding for four years arrested in Rs 1.85 crore scam
हथीन। ग्राम पंचायत खाइका में हुए एक करोड़ 85 लाख 34 हजार रुपये के घोटाला के मामले में चार वर्ष से फरार चल रहे सरपंच इकबाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। केस में करप्शन एक्ट भी लगा है इस कारण इसकी जांच डीएसपी मोहिंदर सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि पंचायत का रिकॉर्ड नष्ट कर चुके हैं। घोटाले में उनकी पत्नी एवं पूर्व सरपंच वनिशा भी वांछित है। उसको भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

इकबाल को पिछले साल पुलिस ने पकड़ लिया था, उसके समर्थकों ने पुलिस से छुड़ा भी लिया था। जांच के दौरान जो भी दोषी पाया जाएगा उसको भी गिरफ्तार किया जाएगा।

दर्ज एफआईआर के मुताबिक खाइका ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के लिए दो करोड़ 44 लाख 91 हजार 613 रुपये की धनराशि आई थी। विकास कार्यों में अनियमितताएं बरती गई। इसकी जांच के लिए जिला प्रशासन ने विकास कार्यों के मूल्यांकन के लिए जांच कमेटी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में साबित हुआ कि गांव में मात्र 59 लाख 57 हजार 117 रुपये के ही विकास कार्य हुए। इस तरह एक करोड़ 85 लाख रुपये से अधिक का घोटाला हुआ। इसके बाद थाने में 23 जुलाई 2021 को सरपंच इकबाल के अलावा उनकी पत्नी सरपंच रहीं वनिशा, तीन ग्राम सचिवों दिनेश कुमार, सुरेंदर एवं आलोक कुमार के खिलाफ केस दर्ज हुआ।

सचिवों ने विभिन्न अदालतों से अग्रिम जमानत ले ली और जांच में शामिल हो गए। लेकिन सरपंच इकबाल और उनकी पत्नी वनिशा फरार हो गई। साथ ही रिकॉर्ड नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed