फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sanitation workers took out a procession in protest against not getting duty.

Gurugram News: ड्यूटी नहीं मिलने के विरोध में सफाईकर्मियों ने निकाला जुलूस

Tue, 30 Jan 2024 03:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers took out a procession in protest against not getting duty.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। ठेकेदार द्वारा नौकरी से हटाए गए सफाईकर्मियों ने दोबारा ड्यूटी नहीं मिलने के विरोध में सोमवार को शहर में जुलूस निकालकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। सोमवार को भगवान वाल्मीकि कल्याण सभा के बैनर के नीचे सफाईकर्मी शहर के सेक्टर-4/7 चौक पर एकत्रित हुए। एकत्रित होने के उपरांत रेलवे रोड पर जुलूस निकालते सदर बाजार, सिद्धेश्वर चौक व सोहना चौक से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन दहिया, भगवान वाल्मीकि कल्याण सभा के प्रधान सुलतान वाल्मीकि के नेतृत्व में सैकड़ों सफाईकर्मियों ने प्रदर्शन किया।
लघु सचिवालय पहुंचकर सफाईकर्मियों ने नगर निगम गुरुग्राम में दोबारा नौकरी पर रखने की मांग की। सफाईकर्मियों का कहना था कि नए ठेकेदार ने उनको नौकरी से हटाकर दूसरे लोगों को नौकरी पर रख लिया है। ऐसे में उनके सामने अपने परिवार का भरण पोषण करने की समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने सफाईकर्मियों के प्रतिनिधिमंडल को बात करने के लिए बुलाया, लेकिन सभी सफाईकर्मियों ने उपायुक्त से मिलकर बात करने की बात कही। इसके उपरांत उपायुक्त ने सफाईकर्मियों को बुलाया और उनकी मांगों का ज्ञापन लेकर शीघ्र निदान करने का आश्वासन दिया। उपायुक्त ने पांच सदस्याें की कमेटी घोषित की। कमेटी में दो वरिष्ठ अधिवक्ता सुमन दहिया व अजय कांडा, वाल्मीकि समाज अध्यक्ष सुल्तान बालमीकि, समाजसेवी तिलक और सफाईकर्मी बीरू को शामिल किया है। कमेटी के सदस्य नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त के साथ सामंजस्य करके ड्यूटी से हटाए गए सफाईकर्मियों की समस्याओं का यथायोग्य समाधान करने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed