फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sanitation workers strike in Gurugram ends after over month challenge of garbage collection remains

गुरुग्राम: सवा महीने बाद खत्म हुई सफाईकर्मियों की हड़ताल, चार लाख टन कूड़ा उठाने की चुनौती

Sun, 13 Sep 2026 06:53 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 13 Sep 2026 06:53 PM IST
सार

गुरुग्राम में सवा महीने बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई। शहर में जमा चार लाख टन से अधिक कूड़ा हटाने के लिए निगम ने एक महीने का विशेष अभियान शुरू किया है। करीब एक सप्ताह में सफाई व्यवस्था सामान्य करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
Sanitation workers strike in Gurugram ends after over month challenge of garbage collection remains
सड़क पर फैला कचरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम में सवा महीने से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार की रात को खत्म हो गई थी। इसके बाद नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए एक महीने का विशेष अभियान शुरू किया है। हड़ताल के कारण शहर में चार लाख टन से अधिक कूड़ा जमा हो गया था।
विज्ञापन


निगम आयुक्त के अनुसार, सड़कों, गलियों और अन्य स्थानों पर जमा कूड़े को हटाने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। गुरुग्राम में रोजाना करीब 1200 टन कूड़ा निकलता है। हड़ताल के दौरान कूड़ा उठान प्रभावित होने से शहर के कई हिस्सों में कूड़े के ढेर लग गए थे। प्रदेश सरकार द्वारा शुक्रवार रात सफाई कर्मचारियों की सभी मांगें मान लिए जाने के बाद कर्मचारी ड्यूटी पर लौटे।
विज्ञापन


नगर पालिका संघ के जिला अध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि व्यवस्था सामान्य करने के लिए अगले एक महीने तक विशेष अभियान चलेगा। इस अभियान में कर्मचारी नियमित सफाई के साथ जमा कूड़े का उठान करेंगे। निगम ने सभी 36 वार्डों में स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी के लिए स्वच्छता अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed