{"_id":"69aeaaf6e2aaa2456a053e14","slug":"samadhan-camps-have-become-an-effective-platform-for-placing-problems-directly-before-the-administration-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81618-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का प्रभावी मंच बने समाधान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का प्रभावी मंच बने समाधान शिविर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लघु सचिवालय में समाधान शिविर आयोजित, एसडीएम ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं
अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निपटान और प्रशासनिक सेवाओं को लोगों तक सहज रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार द्वारा समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आमजन के लिए अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का प्रभावी मंच साबित हो रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में समाधान शिविर आयोजित किया गया। जहां एसडीएम परमजीत चहल ने उपस्थित नागरिकों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए। समाधान शिविरों के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपलब्धता मिल रही है। इससे उनकी शिकायतों का मौके पर ही निपटारा संभव हो रहा है और उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। आयोजित शिविर में कुल 7 शिकायतें मिली। इनमें से अधिकांश शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित निस्तारण संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों को गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ लेते हुए तय समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करें।