{"_id":"680bd994e78c087a28044f24","slug":"salon-manager-and-assistant-accused-of-embezzling-money-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-56201-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सैलून के मैनेजर और सहायक पर पैसों की हेराफेरी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सैलून के मैनेजर और सहायक पर पैसों की हेराफेरी करने का आरोप
विज्ञापन
सैलून मालिक की शिकायत पर सेक्टर-56 थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सैलून मालिक ने अपने मैनेजर और सहायक पर पैसों की हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने सैलून के खाते में पैसे न लेकर अपने निजी खाते में पैसे लिए।
उन्होंने आठ से 10 लाख रुपये की हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-56 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वजीराबाद निवासी कमल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-57 में पिछले साल फरवरी में सैलून खोला था। उनका कहना है कि मार्च से जून तक वहां पर अच्छा काम चला था। पिछले साल अप्रैल में उन्होंने मोहम्मद अहमद को मैनेजर के तौर पर रखा था। उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद सैलून में ग्राहकों की संख्या में तो बढ़ोतरी हुई, लेकिन पैसे कम आ रहे थे। उन्होंने इसकी शिकायत मोहम्मद अहमद से की। इस पर उसने एक सहायक रखने की बात कही। इसके बाद उसने अपने एक परिचित को ही वहां पर काम के लिए रख लिया। इसके बाद भी पैसे ज्यादा नहीं आ रहे थे। उन्होंने जांच की तो पता चला कि वह सैलून के खाते में पैसे न लेकर नकद या अपने खाते में पैसे ले रहे थे। इसके बाद वह काम के सिलसिले में अपने गांव चला गया था। अब वह फोन नहीं उठा रहा है।