फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   RWH system to be re-examined within 20 days: D.S. Dhesi

आरडब्ल्यूएच प्रणाली की 20 दिन में की जाए दोबारा जांच : डी.एस. ढेसी

Thu, 10 Sep 2026 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
RWH system to be re-examined within 20 days: D.S. Dhesi
प्रधान सलाहकार डी.एस. ढेसी ने सोसाइटियों में वर्षा जल संचयन की प्रणालियों के कामकाज और रखरखाव की समीक्षा की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा आयोजित मॉक ड्रिल और समीक्षा बैठकों के बाद हाउसिंग सोसाइटियों में वर्षा जल संचयन (आरडब्ल्यूएच) प्रणालियों में सुधार देखा गया है। हरियाणा के शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डी.एस. ढेसी ने बृहस्पतिवार को जीएमडीए कार्यालय में इन प्रणालियों के कामकाज और रखरखाव की समीक्षा की। बैठक में हाल की बारिश के दौरान आरडब्ल्यूएच प्रणालियों के प्रदर्शन का आकलन किया गया। जीएमडीए के डीटीपी प्रवर्तन, आर. एस. बत्थ को 20 दिनों के बाद इन सोसाइटियों में आरडब्ल्यूएच प्रणाली की दोबारा जांच करने का निर्देश दिया गया। उन्हें जागरूकता के लिए और सोसायटियों में मॉक ड्रिल आयोजित करने को भी कहा गया।

डेवलपर्स और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस बार बारिश के पानी का प्रबंधन बेहतर रहा और सोसाइटियों में जलभराव नहीं हुआ। कुछ सोसाइटियों ने नई आरडब्ल्यूएच पिट्स भी बनाई हैं, जिससे व्यवस्था में सुधार हुआ है। हालांकि, कुछ नई आरडब्ल्यूएच संरचनाएं लगातार बारिश के बाद ठीक से काम नहीं कर पाईं। संबंधित सोसाइटियों को इन कमियों को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। जीएमडीए के इंजीनियरिंग विंग ने सेक्टर-72 स्थित टाटा हाउसिंग परियोजना की आरडब्ल्यूएच प्रणाली को अच्छी स्थिति में पाया। इसके विपरीत, सेक्टर-69 और 70 की ट्यूलिप सोसाइटी में वर्षा जल संचयन व्यवस्था संतोषजनक नहीं थी। सोसाइटी को सुधारात्मक उपाय करने और प्रणाली के उचित रखरखाव को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


आगामी निरीक्षण और कार्रवाई
बैठक में एमसीएम आयुक्त की अध्यक्षता में एक समिति को एमजी रोड स्थित एस्सेल हाउसिंग सोसाइटी का निरीक्षण करने का निर्णय लिया गया। इसी तरह, विपुल ग्रीन्स में आरडब्ल्यूएच प्रणाली का निरीक्षण जलविज्ञानी और अन्य संबंधित अधिकारी करेंगे। वे संरचनाओं के कामकाज की जांच कर सुधार सुझाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed