फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   RWA representatives will go to court if the work is not completed

Gurugram News: कार्य पूरा नहीं होने पर कोर्ट जाएंगे आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि

Mon, 21 Jul 2025 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
RWA representatives will go to court if the work is not completed
- यूजीआर की बैठक में संगठन को सशक्त बनाने पर सहमति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। यूनाइटेड गुरुग्राम आरडब्ल्यूए (यूजीआर) की मासिक बैठक रविवार को सेक्टर 41 स्थित शक्तिपीठ मंदिर में संपन्न हुई। इसमें आरडब्ल्यूए सदस्यों ने फैसला किया कि इलाके में विकास संबंधित कार्य रुकने या देरी की स्थिति में वे न्यायालय की शरण लेंगे। इसके लिए वे कानून विशेषज्ञों को भी अपनी टीम में रखेंगे। शहर की गंदगी और लचर सफाई व्यवस्था से त्रस्त प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी आरडब्ल्यूए को सौंपी जाए।

नगर निगम के बनाए नियमों पर चर्चा करते हुए सदस्यों ने कहा कि नियमों के अनुसार हर वर्क ऑर्डर को नगर निगम के पोर्टल पर अपलोड किया जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं होता है। आरडब्ल्यूए को वर्क ऑर्डर की कॉपी भी नहीं सौंपी जाती है। ऐसे में न्यायालय की शरण के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता है। आरडब्ल्यूए संगठनों को मजबूत करने के अन्य उपायों पर भी चर्चा की गई। यह तय किया गया कि आरडब्ल्यूए सदस्य अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के साथ संपर्क में रहेंगे और समस्याओं को उठाने में उनसे सहयोग लेंगे। पिछले दिनों विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों के साथ बैठक और उसके परिणामों पर भी चर्चा की गई। सेक्टर 31 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बीएस यादव ने यह कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर यूजीआर के संयोजक प्रवीण यादव, सह संयोजिका चैताली मढ़ोत्रा, कर्नल मान सिंह, नीरू यादव, विनीता सिन्हा समेत विभिन्न शहर के 40 आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed