{"_id":"65bbf6013771ed053d025a66","slug":"rwa-representatives-demanded-the-deputy-commissioner-to-cancel-the-fir-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-24544-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने उपायुक्त से की एफआईआर रद्द करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने उपायुक्त से की एफआईआर रद्द करने की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के लगभग 50 आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने जिला उपायुक्त से मुलाकात की। सेक्टर-23ए की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नीरू यादव के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करने की मांग की।
आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने बताया कि सेक्टर- 23ए में बीती 19 जनवरी को एक लावारिस कुत्ते ने एक छोटी बच्ची को काट लिया। बच्ची को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची के इलाज में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नीरू यादव ने सहायता की थी। आरोप है कि सेक्टर-23ए की ही एक निवासी ने नीरू यादव पर कुत्ते को मारने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों द्वारा एफआईआर रद्द करने की मांग की जा रही है। जिला उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।