फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   RWA and police meeting regarding security in sectors

Gurugram News: सेक्टरों में सुरक्षा को लेकर आरडब्ल्यूए और पुलिस की बैठक

Mon, 23 Feb 2026 04:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
RWA and police meeting regarding security in sectors
बैठक में सभी ने क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। सेक्टर-78, 79 और 80 की विभिन्न सोसाइटियों के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने मंगलवार को क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की। यह बैठक नौरंगपुर में रामपुरा-नौरंगपुर रोड स्थित सरपंच प्रदीप यादव के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक डीसीपी मानेसर दीपक के मार्गदर्शन में हुई।



बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधियों ने खुले प्लॉटों में एसटीपी पानी के अवैध निस्तारण, सड़कों पर ट्रक-डंपरों की अवैध पार्किंग, शाम और रात में पुलिस गश्त बढ़ाने, महिलाओं की सुरक्षा, ड्रिंक एंड ड्राइव जांच और झुग्गियों के सत्यापन जैसे मुद्दे उठाए। सोसाइटी के निवासियों ने कई बार इन मुद्दों को लेकर प्रशासन को अवगत कराया है लेकिन इलाके में समय से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में सोसाइटी के लोगों ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करके अपनी समस्याएं रखी है और उन पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन



घरेलू सहायकों, ड्राइवरों और सुरक्षा गार्डों के पुलिस सत्यापन पर भी जोर दिया गया। सभी ने क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र की सुरक्षा मजबूत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed