{"_id":"68fbd9edee6f3263c30d2402","slug":"run-for-unity-to-be-organised-on-sardar-vallabhbhai-patels-birth-anniversary-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-70415-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन
विज्ञापन
एडीसी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए दिशानिर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्तूबर को गुरुग्राम में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। देश की एकता और अखंडता को समर्पित इस दौड़ में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। एडीसी वत्सल वशिष्ठ ने शुक्रवार लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर रन फॉर यूनिटी के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
एडीसी ने बताया कि 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस आयोजन के माध्यम से गुरुग्राम वासी एकजुट होकर देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संकल्प लेंगे। इस दौड़ में स्कूल और कॉलेज के छात्र, खिलाड़ी, महिलाएं तथा आम नागरिक उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में मुख्य आयोजन के दिन प्रतिभागियों की सुविधाओं विशेषकर पीने के पानी, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था व रन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि को लेकर संबंधित विभागों को निर्देश भी दिए।
बैठक में एडिशनल लेबर कमिश्नर कुशल कटारिया, एसडीएम संजीव सिंगला, सीटीएम सपना यादव, एसीपी ट्रैफिक सत्यपाल यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी सरफराज खान, जिला खेल अधिकारी आरती कोहली, एमवीओ हरेंद्र वीर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।