{"_id":"6920c0ed600d0cc6ba035b39","slug":"route-plan-being-made-for-200-electric-buses-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-72751-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 200 इलेक्ट्रिक बसों के लिए बन रहा रूट प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 200 इलेक्ट्रिक बसों के लिए बन रहा रूट प्लान
विज्ञापन
सिटी बस सेवा को मानेसर, पटौदी, सोहना व फर्रुखनगर में और मजबूत किया जाएगा।
न्यू गुरुग्राम से लेकर सोहना व पटौदी तक बढ़ेगी सिटी बस सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सिटी बस सेवा को और मजबूत बनाने के लिए जीएमआरएल की ओर से नए साल पर चलने वाली 200 इलेक्ट्रिक बसों के हिसाब से रूट प्लान तैयार किया जा रहा है। आने वाले समय में सिटी बस सेवा को मानेसर, पटौदी, सोहना व फर्रुखनगर में और मजबूत किया जाएगा।
सबसे ज्यादा लोगों का दबाव बस स्टैंड से मिलेनियम सिटी सेंटर वाले रूट पर चलने वाली बसों में देखने को मिलता है। यात्रियों को करीब एक घंटे तक बस के आने का इंतजार करना पड़ता है। परिवहन विभाग के मुताबिक, नई बसें आने के बाद मौजूदा रूटों पर वेटिंग टाइम कम होगा और यात्रियों को तेज़ यात्रा का अनुभव मिलेगा। सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अलग-अलग रूटों पर बसों की संख्या बढ़ने से भीड़ का दबाव कम होगा। न्यू गुरुग्राम, सोहना और पटौदी जैसे इलाकों तक सिटी बस सेवा का विस्तार तय किया गया है।
वर्तमान में कई क्षेत्रों में बसों की उपलब्धता कम होने से आम जनता को निजी वाहनों या महंगे विकल्पों पर निर्भर रहना पड़ता है। नई बसों के आ जाने के बाद सार्वजनिक परिवहन मजबूत होगा और दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
- राजीव नागपाल, जीएम, सिटी बस डिपो, गुरुग्राम