फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   robbery with water supply merchant, accused beaten him

पानी व्यापारी के साथ मारपीट कर लूटपाट

Wed, 30 Sep 2020 08:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
robbery with water supply merchant, accused beaten him
गुरुग्राम। पानी व्यापारी के साथ मारपीट कर 30 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने पीड़ित के होश में आने पर उसके बयान के आधार पर पड़ोस में रहने वाले दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

भीमगढ़ खेड़ी निवासी सन्नी ने बताया कि वह अपने भाई के साथ शुद्ध पानी (मिनरल वाटर) की बोतलें की सप्लाई का कार्य करता है। 28 सितंबर को वह अपने चाचा जगवीर सिंह को 30 हजार रुपये देने के लिए बाइक से जा रहा था। जब वह रुपये लेकर कुछ दूर चला तो भीमगढ़ खेड़ी निवासी प्रदीप ने उनकी बाइक के आगे अपनी वर्ना गाड़ी लगा दी। गाड़ी से उतरकर प्रदीप ने उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया। इतना नहीं, उनके पड़ोस में रहने वाला हरिया भी मौके पर आ गया और उन्होंने मारपीट कर उससे 30 हजार रुपये छीन लिए। लहूलुहान अवस्था में सन्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed