फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Roadways gift to sisters on Raksha Bandhan, no fare for travel

Gurugram News: रक्षा बंधन पर बहनों को रोडवेज का तोहफा, सफर में नहीं लगेगा किराया

Sun, 18 Aug 2024 01:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Roadways gift to sisters on Raksha Bandhan, no fare for travel
आज दोपहर 12 बजे से 36 घंटों तक बहनों को मुफ्त सफर
विज्ञापन

- रक्षा बंधन पर बहनों को रोडवेज का तोहफा, सफर में नहीं लगेगा किराया
- महिला के साथ 15 साल तक के बच्चे का भी नहीं लेना होगा टिकट

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रक्षा बंधन पर महिलाओं को 36 घंटे के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। हरियाणा रोडवेज की बसों में महिलाओं के साथ 15 साल तक के बच्चों का भी टिकट नहीं लगेगा। रविवार दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली यह सुविधा सोमवार रात 12 बजे तक मिल सकेगी।
महिलाएं हरियाणा रोडवेज की बसों में 18 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 19 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। रक्षा बंधन पर होने वाली भीड़ के मद्देनजर रूपरेखा तैयार की जा रही है। चालक-परिचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए जा रहे हैं कि रक्षा बंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में सफर के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। भीड़ वाले रूट पर अतिरिक्त बस भी भेजने की योजना है। रक्षा बंधन पर महिलाएं अपने भाइयों के हाथों पर राखी बांधने के लिए मायके जाती हैं। इस दिन लोकल रूट सहित हरियाणा के विभिन्न जिलों में महिलाओं का आवागमन होता है। प्रदेश सरकार की ओर से रक्षा बंधन पर महिलाओं को हरियाणा परिवहन विभाग की रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाती है।
विज्ञापन


----

दिल्ली में भी यात्रा रहेगी निशुल्क:
हरियाणा रोडवेज की बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए भी निशुल्क रहेगी। हालांकि अन्य राज्यों की सीमा में जाने पर महिलाओं से किराया लिया जाएगा। निशुल्क यात्रा की सुविधा सिर्फ हरियाणा राज्य के साथ ही सिर्फ दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
गुरुग्राम डिपो में रूटों पर चलने वाली बसें:
गुरुग्राम डिपो में 214 बसें हैं। यह बसें लोकल रूटों के साथ ही रोहतक, फरीदाबाद, रेवाड़ी, नारनौल, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, जींद, बहादुरगढ़, झज्जर, पटौदी, फर्रुखनगर सहित अन्य रूटों पर चलती हैं। इसके अलावा उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश, टनकपुर, हल्द्वानी, उत्तर प्रदेश के लखनऊ, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मुराबाद, राजस्थान के खाटूश्याम, जयपुर, हिमाचल प्रदेश के शिमला, बैजनाथ और जम्मू के कटरा तक रोडवेज बसों का संचालन किया जाता है।


----
वर्जन
रक्षा बंधन त्योहार पर महिलाओं व उनके साथ 15 साल के लड़कों को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर करने की सुविधा मिलेगी। रक्षा बंधन त्योहार को लेकर डिपो में तैयारी की जा रही हैं। रक्षा बंधन पर जिन रूटों पर ज्यादा भीड़ होगी, उन पर अतिरिक्त रोडवेज बसें चलाई जाएंगी।
- प्रदीप कुमार अहलावत, महाप्रबंधक, गुरुग्राम बस डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed