फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Roadways employees sit on strike in protest against temple priest

Gurugram News: मंदिर पुजारी के विरोध में रोडवेज कर्मचारी बैठे धरने पर

Thu, 04 Jun 2026 06:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees sit on strike in protest against temple priest
दोपहर बाद कर्मचारियों ने वर्कशॉप के गेट से बाहर नहीं निकलने दीं रोडवेज बसें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर के मुख्य बस डिपो परिसर में बने मंदिर पर पुजारी द्वारा अवैध तौर पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए रोडवेज कर्मचारी बृहस्पतिवार की सुबह धरने पर बैठे। कर्मचारियों का आरोप है कि पुजारी ने बाहरी लोगों को बुलाकर यहां पर अवैध गतिविधियां शुरू कर रखी हैं। कर्मचारियों ने दोपहर करीब 2 बजे डिपो की वर्कशॉप का गेट बंद करके रोडवेज बसों का चक्का जाम कर रखा है। इसके बाद शाम तक किसी भी रूट पर गुरुग्राम डिपो की बस संचालित नहीं होने से यात्रियों को परेशानी हुई।
वर्कशॉप के गेट के आगे धरने पर बैठे रोडवेज कर्मचारियों का आरोप है कि डिपो परिसर में बने मंदिर पर पुजारी ने कब्जा किया हुआ है। पहले वह अकेले रहता था और पिछले काफी समय से वह परिवार को लेकर रहने लगा है। मंदिर कमेटी ने जब पुजारी से इस बारे में बात करते हुए स्पष्टीकरण मांगा तो उसने बाहरी तत्वों को बुलाकर कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया व आपत्तिजनक नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि पुजारी रात के समय भी बाहरी लोगों को अपने पास बुलाता है, जिससे रोडवेज डिपो का नाम खराब हो रहा है। जबकि बस डिपो की वर्कशॉप में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश की अनुमति नहीं है। उनका कहना है कि मंदिर पुजारी को जब यहां से हटाने का प्रयास किया गया तो उसने बाहर से महिलाओं को बुलाकर रोडवेज कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया है। रोडवेज कर्मचारियों ने डिपो अधिकारियों से इस बारे में शिकायत की है। रोडवेज कर्मचारियों का आरोप है कि पुजारी ने रोडवेज कर्मचारियों के अलावा अधिकारियों व डिपो महाप्रबंधक के खिलाफ भी बाहरी लोगों को बुलाकर नारेबाजी कराई है।
विज्ञापन

दोपहर को कर्मचारियों ने पुजारी को बातचीत के लिए बुलाया था, लेकिन पुजारी ने मंदिर छोड़ने से मना कर दिया, जिसके बाद कर्मचारियों ने विरोध करते हुए वर्कशॉप के गेट को बंद करके रोडवेज बसों का निकलना बंद करा दिया और गेट के पास धरने पर बैठ गए। इससे चंडीगढ़, रोहतक, भिवानी, झज्जर, पटौदी, बहादुरगढ़, फरीदाबाद, हिसार सहित अन्य रूटों पर जाने वाली गुरुग्राम डिपो की रोडवेज बसें नहीं जा सकी। यात्रियों को दूसरे जिलों की रोडवेज बसों व निजी बसों में सफर करके अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
धरने पर बैठे कर्मचारियों ने वर्कशॉप के गेट को बंद करके रोडवेज बसों का आवागमन रोक दिया है। रोडवेज बसों की कमी से विभिन्न रूटों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। हालांकि अन्य जिलों के साथ ही निजी बसों को संचालन होने से यात्रियों को अपने गंतव्य की बसें मिल रही हैं। जल्द ही मामले का समाधान कराकर रोडवेज बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा। - दुलीचंद, सीआई, गुरुग्राम बस डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article