{"_id":"68583fd56843241f6b0ff429","slug":"roadways-bus-service-started-from-firozpur-jhirka-to-delhi-and-tawdu-to-chandigarh-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-104303-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फिरोजपुर झिरका से दिल्ली व तावड़ू से चंडीगढ़ के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फिरोजपुर झिरका से दिल्ली व तावड़ू से चंडीगढ़ के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू
Sun, 22 Jun 2025 11:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
नूंह। चंडीगढ़ जाने वाले लोगों की सुविधा को देखते हुए जिला रोडवेज विभाग ने दो नई बस सेवाएं शुरू की हैं। अभी केवल पुन्हाना से ही एक बस चंडीगढ़ के लिए जाती थी, जिसमें सवारियों की भीड़ इतनी हो जाती थी कि लोग खिड़की पर लटककर सफर करने को मजबूर होते थे तो कुछ लोग बस में नहीं चढ़ पाते थे।
बता दें कि चंडीगढ़ व दिल्ली जाने के लिए सुबह पुन्हाना से एक बस 4:40 बजे चलती थी। जिले के बहुत से लोगों को काम से चंडीगढ़, दिल्ली व अन्य स्थानों पर जाना होता था। लेकिन इस बस में सवारी अधिक होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जिसे देखते हुए रोडवेज प्रबंधन नूंह ने फिरोजपुर झिरका से दिल्ली के लिए सुबह पांच बजे एक बस सेवा शुरू की है। वहीं एक बस सेवा छह जून को तावड़ू से चंडीगढ़ के लिए शुरू की गई है।
दिल्ली जाने वालों की रहती है भारी भीड़
एम्स दिल्ली में इलाज के लिए जाने वालों की संख्या यहां से काफी रहती है, वहीं निजामुद्दीन मरकज में प्रतिदिन बड़ी संख्या में जमात के लोग नूंह, बडकली चौक से इन बसों में सवार होते हैं। क्योंकि एक चंडीगढ़ जाने वाली ही बस थी जो लोगों को सुबह जल्द दिल्ली तक लेकर जाती थी, वहीं उसी में अन्य स्थानों पर जाने वाले लोग भी सफर करते थे। लोगों को हो रही इस असुविधा को देखते हुए विभाग ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
दोनों बसें निकलती हैं एक साथ
चंडीगढ़ जाने वाली बस पुन्हाना से 4:40 बजे निकलती है जबकि फिरोजपुर झिरका से दिल्ली जाने वाली बस सुबह पांच बजे चलती है। ये दोनों बसें थोड़े ही अंतराल पर एक दूसरे से आगे-पीछे चलती हैं। यदि एक बस में ज्यादा भीड़ हो जाती है तो दूसरी बस में सवारी बैठ जाती है और आराम से अपने गंतव्य तक पहुंच जाती है। जबकि इससे पहले बहुत से लोगों से चंडीगढ़ वाली बस छूटने के बाद गुरुग्राम तक पहुंचना भी बहुत मुश्किल काम होता था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
यदि किसी को जल्दी दिल्ली या आगे कहीं जाना होता था तो वह पूरी तरह से चंडीगढ़ जाने वाली बस पर ही निर्भर रहता था। लेकिन दिल्ली तक शुरू की गई नई बस सेवा से लोगों को बहुत सुविधा हुई है और सुबह सात बजे तक वे आराम से दिल्ली सराय काले खां तक पहुंच जाते हैं। -डॉ. शारिक हुसैन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
चंडीगढ़ वाली बस में अधिक भीड़ रहने के कारण दिक्कत होती थी, अब यदि उसमें जगह नहीं मिलेगी तो दिल्ली तक दूसरी बस पकड़कर दिल्ली से चंडीगढ़ जाने के लिए आसानी से बस बदली जा सकती है। -एडवोकेट लाजपत राय, नूंह
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
लोगों को हो रही असुविधा को देखते हुए तावड़ू से चंडीगढ़ और फिरोजपुर झिरका से दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू की गई है। आवश्यकता पड़ने पर अन्य रूटाें के लिए भी बस सेवा शुरू की जाएगी। -महबूब डीआई, बस डिपो नूंह