फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Roadways bus service affected

रोडवेज बस सेवा प्रभावित रही

Wed, 09 Dec 2020 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus service affected
गुरुग्राम। भारत बंद के अगले दिन बुधवार को भी रोडवेज बस सेवा प्रभावित रही। मथुरा के लिए जानी वाली बसें प्रभावित रहीं। आगरा के लिए बसों को टप्पल और कोसी होते हुए ही रवाना किया जा सका। हालांकि हरियाणा के भीतर के सभी रूटों पर सेवाएं सामान्य रहीं। हिसार सहित सभी रूटों पर बसों को समय से भेजा गया। बस स्टैंड पर बुधवार को यात्रियों की संख्या बढ़ गई।
विज्ञापन

भारत बंद के दौरान मंगलवार को कई रूटों पर रोडवेज बस सेवा प्रभावित रही थी। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हुई थी। यात्री अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके थे। हालांकि भारत बंद के कारण कम संख्या में यात्री बस स्टैंड पर आए थे। उधर बुधवार को बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या में इजाफा दिखाई दिया। यात्रियों ने बताया कि बसें आसानी से मिल गईं, लेकिन उन्हें रास्ते में चक्का जाम मिलने का डर है।
विज्ञापन

डीटीसी की सेवा अभी भी बंद है। इस कारण दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को निजी बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। ये बसें यात्रियों से ठसाठस भरकर जा रही हैं। निजी बस संचालकों का कहना है कि अन्य दिनों की अपेक्षा बुधवार को यात्री बढ़े। मेट्रो स्टेशनों पर भी मंगलवार की अपेक्षा यात्रियों की संख्या में इजाफा देखा गया। स्टेशन सुपरवाइजर अनिल भटोदिया का कहना है कि सभी रूटों पर बस सेवा सामान्य रही। सभी बसों को समय सारणी अनुसार ही रवाना किया गया। हालांकि मथुरा के लिए जानी वाली बसें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से चंडीगढ़ रूट पर चलेंगी 6 वॉल्वो
चंडीगढ़ रूट पर गुरुग्राम से जाने वाली हरियाणा रोडवेज वॉल्वो बस सेवा आज से शुरू की जाएगी। किसान आंदोलन के मद्देनजर चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली वॉल्वो बसों को 28 नवंबर से बंद कर दिया गया था। वहीं बृहस्पतिवार से 6 बसों के साथ यह सेवा फिर शुरू की जाएगी। दोपहर 1 बजे पहली बस को रवाना किया जाएगा, जिसके बाद 3 बजे बस चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। जीएम सुमन भाखर ने बताया कि बसों की सेवा फिर से शुरू की जा रही है। दिन भर में 6 बसों को गुरुग्राम से रवाना किया जाएगा। लोगों को सुविधाएं देने के लिए यह सेवा शुरू की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed